‘अपने साथ ले जाओ…’, ट्रंप ने की भारतीय चुनाव प्रणाली की तारीफ तो कांग्रेस ने कस दिया तंज
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की चुनाव प्रणाली का जिक्र करने के बाद कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार पर तंज कसा है. कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के जरिए यह टिप्पणी की.
नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की चुनाव प्रणाली का जिक्र करने के बाद कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार पर तंज कसा है. कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के जरिए यह टिप्पणी की. पवन खेड़ा ने लिखा, “डियर ट्रंप, प्लीज ज्ञानेश कुमार गुप्ता को अमेरिका ले जाइए और उन्हें वहीं रखिए. हम अपनी EVM भी अगली उपलब्ध फ्लाइट से भेज देंगे.”
उन्होंने आगे कहा कि ट्रंप की ओर से भारत के प्रति किए गए कथित अपमान और दबाव के जवाब में “हम आपके लिए इतना तो कर ही सकते हैं. To SIR With Love, from India”. बता दें कि यह चुनावी मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की ओर इशारा है.
Also Read
ज्ञानेश कुमार और कांग्रेस का पुराना विवाद:
कांग्रेस की इस टिप्पणी के पीछे ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग के साथ पार्टी का पुराना विवाद भी है. खासकर मतदाता सूचियों और SIR को लेकर मतभेद रहे हैं. 2025 में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर वोट चोरी का आरोप लगाया था. उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान कर्नाटक की महादेवपुरा विधानसभा सीट पर मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों का दावा किया था. कांग्रेस का कहना था कि वहां डुप्लीकेट मतदाता, गलत पते वाले नाम और अन्य अनियमितताएं थीं.
चुनाव आयोग ने इन आरोपों को खारिज कर दिया था. आयोग ने राहुल गांधी से अपने दावों के समर्थन में हलफनामा देने को कहा था. बाद में ज्ञानेश कुमार ने भी राहुल गांधी से हलफनामा देने या माफी मांगने की बात कही थी.