menu-icon
India Daily

कांग्रेस के रंजन हुए 'अधीर', काली पगड़ी बांध बनें 'अफगानी पठान'; समर्थकों के साथ विरोध प्रदर्शन में उतरे

Adhir Ranjan Chowdhury: कांग्रेस पार्टी ने गुरुवार को ट्रेनी महिला डॉक्टर के साथ कथित बलात्कार और हत्या के विरोध में कोलकाता में रैली निकाली. इस रैली को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी ने लीड किया. इस रैली मे वह अनोखे अंदाज में नजर आए.

India Daily Live
कांग्रेस के रंजन हुए 'अधीर', काली पगड़ी बांध बनें 'अफगानी पठान'; समर्थकों के साथ विरोध प्रदर्शन में उतरे
Courtesy: @ANI

Adhir Ranjan Chowdhury: कांग्रेस पार्टी ने गुरुवार को आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में 9 अगस्त को एक ट्रेनी महिला डॉक्टर के साथ कथित बलात्कार और हत्या के विरोध में कोलकाता में एक रैली का आयोजन किया. कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी काला गमझा सिर पर बांधकर और काली शर्ट पहनकर सड़क पर अपने समर्थकों के साथ विरोध मार्च निकाला. बलात्कार-हत्या मामले के मुद्दे पर टीएमसी के खिलाफ कांग्रेस का यह पैदल मार्च टीएमसी के खिलाफ एक देखा जा रहा है.

विरोध प्रदर्शन के दौरान अधीर रंजन चौधरी पूरी तरह से काले रंग में नजर आए. उन्होंने काली शर्ट पहन रखी है. और सिर पर काला गमझा बांध रखा है. उनके साथ कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता विरोध मार्च में सड़क पर उतरे. 

अधीर रंजन ने समर्थकों के साथ निकाली रैली

कांग्रेस नेता अधीर चौधरी ने विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व किया. रैली कॉलेज स्क्वायर से शुरू हुई और उत्तरी कोलकाता में श्यामबाजार फाइव-पॉइंट क्रॉसिंग की ओर बढ़ी. यह स्थान आरजी कर अस्पताल के करीब है, जहां 9 अगस्त को पोस्ट-ग्रेजुएट ट्रेनी  महिला डॉक्टर का शव मिला था. अधीर रंजन चौधरी के प्रोटेस्ट का वीडियो भी सामने आया है. वीडियो में अधीर रंजन चौधरी को एक नए अवतार में साफ देखा जा सकता है. 

कांग्रेस के इतर कोलकाता में एक और रैली आयोजित की गई है. इस रैली में सैकड़ों महिलाएं शामिल थीं. महिलाओं ने प्रतित्रा यात्रा के रूप पैदल मार्च निकाला. महिलाएं तख्तियां और बैनर लेकर चल रही थीं. उन्होंने अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की. शहर में महिलाओं के लिए मजबूत सुरक्षा उपायों की मांग करते हुए महिलाओं ने सख्त कानून व्यवस्था उपायों की मांग की.

CBI अन्य मामले की भी कर रही है जांच

कोलकाता डॉक्टर रेप और मर्डर केस को लेकर जन आक्रोश बढ़ता जा रहा है. दूसरी ओर सीबीआई तेजी के साथ इस केस को सुलझाने की कोशिश कर रही है. सीबीआई डॉक्टर केस के साथ आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्तपाल के एक पुराने केस की भी जांच कर रही है. यह केस वित्तीय धोखाधड़ी से संबंधित है, जिसमें कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल डॉक्टर संदीप घोष पर वित्तीय धोखाधड़ी के आरोप लगे हैं.