कॉकरोच जनता पार्टी का X अकाउंट सस्पेंड, अभिजीत दीपके ने शेयर किया वीडियो

कॉकरोच जनता पार्टी के सोशल मीडिया अकाउंट को भारत में सस्पेंड कर दिया गया है. इस बात की जानकारी खुद पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने दी है.

X
Shanu Sharma

सोशल मीडिया पर कुछ दिनों के अंदर फेमस होने वाली कॉकरोच जनता पार्टी का एक्स अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया है. इस बात की जानकारी खुद पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने दी है. यह घटना पार्टी के अनौपचारिक राजनीतिक अभियान शुरू होने के महज कुछ दिनों अंदर हुई है. 

पार्टी की शुरुआत हुए अभी एक हफ्ता भी नहीं हुआ था, लेकिन इस पार्टी के समर्थन में X प्लेटफॉर्म पर 1.65 लाख से अधिक फॉलोअर्स आ गए थे. पार्टी का इस्टाग्राम अकाउंट अभी भी एक्टिव है. जिसपर लगभग 1.26 करोड़ से अधिक फॉलोअर्स हैं.

क्यों चर्चा में आई कॉकरोच जनता पार्टी

बता दें कि अमेरिका की बोस्टन यूनिवर्सिटी से पढ़ाई करने वाले दीपके ने इस अकाउंट को 16 मई को शुरू किया था. इसे भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत के उस बयान के जवाब के रूप में देखा जा रहा था, जिसमें उन्होंने देश के युवाओं और बेरोजगारों को कॉकरोच जैसा बताया था. इस बयान को लेकर सोशल मीडिया पर विरोध जताया गया और भारी संख्या में लोगों ने कॉकरोच जनता पार्टी को अपना समर्थन दिया.

इस पार्टी का सोशल मीडिया अकाउंट खुद को आलसी और बेरोजगार लोगों की आवाज बताती है. पार्टी का घोषणा पत्र काफी वायरल हो रही है. जिसमें कई गंभीर मांगें लिखी हैं. मुख्य न्यायाधीशों के रिटायरमेंट के बाद उन्हें राज्यसभा सीट न दिए जाने का प्रावधान मांगा गया है. इसके अलावा संसद में महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण की मांग की गई है, लेकिन सदन की कुल सीटों की संख्या बिना बढ़ाए.

कौन हैं अभिजीत दीपके?

अगर पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके के बारे में बात करें तो इन्हें राजनीतिक संचार रणनीतिकार के रूप में जाना जाता है. पुणे से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद वे फिलहाल अमेरिका की बोस्टन यूनिवर्सिटी में पब्लिक रिलेशंस का अध्ययन कर रहे हैं. अभिजीत दीपके के करियर की बात करें तो 2020 से 2023 तक उन्होंने आम आदमी पार्टी के लिए काम किया. इस दौरान उन्होंने 2020 चुनाव के दौरान मीम-आधारित डिजिटल अभियान चलाया, जिसने युवाओं को पार्टी से जोड़ने में अहम भूमिका निभाई थी, जिसका फायदा पार्टी को मिला था.