अयोध्या पहुंचे CM योगी; राम लला के दर्शन कर उतारी आरती, PM मोदी के दौरे से पहले व्यवस्थाएं संभालीं
अगले महीने यानी 16 जनवरी 2024 से अयोध्या में बने भव्य राम मंदिर में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा का समारोह शुरू होगा. 22 जनवरी को पीएम मोदी अयोध्या पहुंचेंगे.
CM Yogi in Ayodhya: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज यानी गुरुवार को अयोध्या पहुंचे हैं. यहां मंदिर भ्रमण के बाद उन्होंने राम लला की आरती की. इससे पहले सीएम ने हनुमान गढ़ी में भी पूजा अर्चना की. सीएम योगी अयोध्या में श्री राम मंदिर के निर्माण कार्य का जायजा लेने और पीएम मोदी के दौरे से पहले व्यवस्थाओं का मोर्चा संभालने के लिए यहां पहुंचे हैं.
सीएम योगी पहले हनुमानगढ़ी फिर राममंदिर पहुंचे
न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक सीएम योगी आज आयोध्या के दौरे पर हैं. यहां उन्होंने सबसे पहले हनुमानगढ़ी में हनुमान जी की पूजा अर्चना की. इसके बाद यहां से सीएम योगी राम मंदिर पहुंचे. यहां उन्होंने मंदिर निर्माण का जायजा लिया. इसके बाद राम लला की आरती उतारी. इस दौरान मंदिर प्रबंधन और मंदिर ट्रस्ट के अधिकारी व पदाधिकारी मौजूद रहे.
बता दें कि अगले महीने यानी 16 जनवरी 2024 से अयोध्या में बने भव्य राम मंदिर में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा का समारोह शुरू होगा. इस दौरान 22 जनवरी को पीएम मोदी अयोध्या पहुंचेंगे. इसके बाद मंदिर को सभी भक्तों और श्रद्धालुओं के लिए खोला जाएगा.