CM Yogi Meet PM Modi: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली में पीएण मोदी से मिलने के लिए प्रधानमंत्री आवास पहुंचे. इस दौरान सीएण योगी पीएम मोदी को अयोध्या में बनने वाले एयरपोर्ट के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उन्हें आमंत्रित करेंगे और राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर पीएम मोदी के साथ जानकारी साझा करेंगे. पीएम मोदी के साथ सीएम योगी की यह मुलाकात इसलिए भी अहम है क्योंकि इस मुलाकात के दौरान सीएम योगी यूपी मंत्रिमंडल, लोकसभा चुनाव की तैयारियां के साथ साथ कई अन्य राजनीतिक विषयों पर चर्चा करेंगे.
उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के कैबिनेट का जल्द ही विस्तार हो सकता है. जानकारी के अनुसार यूपी कैबिनेट में सुभासपा अध्यक्ष और पूर्व कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर और दारा सिंह चौहान को शामिल किया जा सकता है. आपको बताते चलें, सीएम योगी आदित्यनाथ के दूसरे कार्यकाल में फिलहाल एक बार भी मंत्रिमंडल का विस्तार नहीं हुआ है. ऐका कहा जा रहा है कि योगी मंत्रिमंडल विस्तार में 5 से 6 लोगों को मंत्री पद से नवाजा जा सकता है.
गौरतलब है कि पीएम मोदी से आज की इस मुलाकात से पहले बुधवार कोसीएम योगी ने प्रदेश के राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाकात की थी. राज्यपाल से की गई इस मुलाकात के बाद पीएम मोदी से मुलाकात को लेकर कई तरह की चर्चाओं का बाजार गरम है. ऐसा कहा जा रहा है कि इस मुलाकात के बाद मंत्रिमंडल विस्तार के लिए तैयार की गई लिस्ट पर मुहर लग सकती है.