'वन्नक्कम Gen Z', CM थलपति विजय का पहला स्वतंत्रता दिवस भाषण
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय ने अपने पहले स्वतंत्रता दिवस भाषण में युवाओं को विशेष संबोधन दिया. उन्होंने चेन्नई के फोर्ट सेंट जॉर्ज परिसर से देशवासियों को संबोधित करते हुए कहा- 'वन्नक्कम Gen Z.'
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय ने अपने पहले स्वतंत्रता दिवस भाषण में युवाओं को विशेष संबोधन दिया. उन्होंने चेन्नई के फोर्ट सेंट जॉर्ज परिसर से देशवासियों को संबोधित करते हुए कहा- 'वन्नक्कम Gen Z.' उन्होंने सभी तमिल भाई-बहनों और दुनिया भर में बसे तमिल रिश्तेदारों के साथ Gen Z मित्रों को भी वन्नक्कम कहा.
CM थलपति विजय का पहला स्वतंत्रता दिवस भाषण
इस मौके पर विजय के माता-पिता एसए चंद्रशेखर और शोभा चंद्रशेखर तथा अभिनेत्री तृषा भी सामने की पंक्ति में मौजूद थे. मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया और अपने भाषण में कई महत्वपूर्ण बातें कही.
Also Read
विजय ने केंद्र सरकार के साथ प्रशासनिक मामलों में सहयोग का आश्वासन दिया. साथ ही उन्होंने साफ कहा कि राज्य के अधिकारों के खिलाफ आने वाली नीतियों का उनकी सरकार हमेशा विरोध करेगी. उन्होंने भ्रष्टाचार मिटाने को आजादी के बराबर बताया. उन्होंने कहा कि उनकी सरकार इस दिशा में लगातार काम कर रही है. सरकारी राजस्व को निजी व्यक्तियों के पास जाने से रोका जा रहा है और सभी विभागों में भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए निरंतर कार्रवाई की जा रही है. उन्होंने पारदर्शी और अच्छी शासन व्यवस्था पर जोर दिया.
सरकार के खिलाफ काम करने वाली ताकतों को हराया जाएगा
बिना किसी का नाम लिए विजय ने कहा कि उनकी सरकार के खिलाफ काम करने वाली ताकतों को हराया जाएगा. उनके शासन के खिलाफ रची जा रही साजिशों को भी नाकाम किया जाएगा. उन्होंने राज्य में पहले की सरकारों द्वारा शुरू की गई उपयोगी कल्याण योजनाओं को जारी रखने की बात कही. इनमें एआईएडीएमके सरकार की अम्मा उनावागम और स्कूल के बच्चों के लिए नाश्ता योजना शामिल हैं. उन्होंने कहा कि जो योजनाएं जनता के लिए फायदेमंद हैं, उन्हें आगे भी चलाया जाएगा.
नवजात शिशुओं के लिए सोने की अंगूठी देने की योजना
विजय के इस पहले स्वतंत्रता दिवस भाषण में युवाओं खासकर Gen Z को संबोधित करना खास रहा. उन्होंने कार्यक्रम में कहा कि 15 सितंबर को द्रविड़ नेता सी.एन. अन्नादुरई की जयंती के मौके पर, सरकारी अस्पतालों में नवजात शिशुओं के लिए सोने की अंगूठी देने की योजना 755.83 करोड़ रुपये की लागत से शुरू की जाएगी.
उन्होंने कहा- 'मैं एक बार फिर तमिलनाडु के लोगों का सम्मानपूर्वक अभिवादन और सलाम करता हूं, जिन्होंने जाति और धर्म की बातों को दरकिनार किया, पैसे और बाहुबल को नकारा और लोगों पर केंद्रित तथा सामाजिक न्याय वाली सरकार बनाने के लिए हमें जबरदस्त समर्थन दिया. हम भ्रष्टाचार-मुक्त सरकार बनाने के मिशन पर काम कर रहे हैं. हम चाहते हैं कि हमारे लोग भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस का रवैया अपनाएं.'