menu-icon
India Daily

CM बनने के बाद चंद्रबाबू नायडू को झटका, पहले की जमकर कमाई, अब हो गया तगड़ा नुकसान

CM Chandrababu Naidu News: विधानसभा चुनावों में जीत के बाद आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के सियासी कद में तो बढ़ोतरी हुई ही है. पिछले कुछ दिनों में उनके और उनके परिवार के स्वामित्व वाली कंपनी ने जमकर कमाई की है. हालांकि, अब 3 दिन में उन्हें तगड़ा नुकसान हो गया है. मुख्यमंत्री बनने के बाद ये उनका पहला बड़ा नुकसान है. आइये जानें उनकी कौन सी कंपनी है और उसे कितना घाटा हुआ है.

India Daily Live
CM बनने के बाद चंद्रबाबू नायडू को झटका, पहले की जमकर कमाई, अब हो गया तगड़ा नुकसान
Courtesy: india daily live

CM Chandrababu Naidu News: लोकसभा और विधानसभा चुनावों के बाद जीतने वाले नेताओं की किस्मत खुल गई. वहीं जीतने वाली पार्टी के आला नेताओं के हाथ सरकार पहुंचने से उनकी बल्ले-बल्ले तो होनी ही थी. उन्हें सियासी फायदे के साथ ही आर्थिक फायदा भी हुआ लेकिन शेयर बाजार कब किस को गिरा दे पता ही नहीं चलता. कुछ ऐसा ही हुआ आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के साथ. चुनाव जीतने के साथ ही उनके और उनके परिवार के स्वामित्व वाली कंपनी के शेयर जमकर चढ़े लेकिन अब उन्हें 3 दिनों में जमकर घाटा हुआ है.

बता दें TDP नेता और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू का परिवार हेरिटेज फूड्स  (Heritage Foods) नाम की कंपनी के जरिए कारोबार करते हैं. उन्हें इस कंपनी के शेयर ने 12 दिन में जमकर कमाई करके दिए लेकिन अब कुछ दिनों में इसके भाव 20 फीसदी तक टूट गए हैं.

20 फीसदी गिर गए शेयर

आंध्र प्रदेश में चंद्रबाबू नायडू के सत्ता में आने और लोकसभा में NDA को बहुमत के बाद उनसे जुड़ी कंपनी Heritage Foods के शेयरों में शानदार तेजी दिखाई थी. इससे उनके परिवार की संपत्ति में रिकॉर्ड बढ़ोतरी हुई. अब हेरिटेज फूड्स के शेयरों में गिरावट देखी गई है. इस कारण नायडू के बेटे और उनकी पत्नी को काफी नुकसान उठाना पड़ा है. पिछले पांच दिन के दौरान हेरिटेज फूड्स में 20 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई है.

 578 रुपये पर पहुंचा दाम

चुनावों के बाद शेयर काफी चर्चा में था. एग्जिट पोल के बाद 12 दिनों तक इसने दोगुना रिटर्न दिया था. वहीं पिछले एक महीने में इस शेयर ने करीब 61 फीसदी का रिटर्न दिया. अगर पिछले कुछ महीनों की बात करें तो 52 हफ्ते में इसमें 727.35 रुपये इसका हाई लेवल रहा. हालांकि, अब शुक्रवार को शेयर के दाम एक बार फिर 3 फीसदी गिरकर 578 रुपये पर बंद हुए हैं. इसमें नायडू परिवार को कुल 497 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है.

नायडू के फैमिली के शेयर?

Heritage Foods Ltd के जनवरी और मार्च 2024 के दौरान नायडू की पत्नी नारा भुवनेश्वरी के पास सबसे ज्यादा 2,26,11,525 शेयर थे जो कंपनी के कुल 24.37 फीसदी है. वहीं उनके बेटे के पास इस कंपनी के 1,00,37,453 शेयर है जो 10.82 फीसदी हैं. वहीं, बहू और अन्‍य सदस्‍यों के पास कंपनी के कुल 3,31,36,005 शेयर है जो 35.71 फीसदी हिस्सेदारी है.