menu-icon
India Daily

जेल से केजरीवाल ने सेट कर दिया पत्नी का भविष्य, AAP के लिए चुनाव प्रचार करेंगी सुनीता केजरीवाल

Lok Sabha Election 2024: तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी आज से पार्टी के लिए चुनाव प्रचार करेंगी.

auth-image
India Daily Live

Lok Sabha Election 2024: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल आज से लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार-प्रसार करने जा रही हैं. सुनीता केजरीवाल आज आम आदमी पार्टी के पूर्वी दिल्ली से उम्मीदवार कुलदीप कुमार के समर्थन में आज एक मेगा रोड शो करेंगी.

दिल्ली सरकार के मंत्री आतिशी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल उनके लिए आशीर्वाद मांगने और आप उम्मीदवारों के लिए वोट मांगने के लिए प्रचार करेंगी. इस दौरान वह दिल्ली, पंजाब, गुजरात और हरियाणा के लोगों से उनके लिए आशीर्वाद मांगेंगी.

दरअसल, सीएम केजरीवाल की गिरफ्तार के बाद से ही उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल राजनीति में सक्रिय नजर आ रही हैं. वह अब तक तीन बार मीडिया को संबोधित कर चुकी हैं. बता दें, अरविंद केजरीवाल को दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने पिछले महीने गिरफ्तार किया था.