T20 World Cup 2026

छत्तीसगढ़ के CM की घोषणा आज? विधायक दल की बैठक के लिए पर्यवेक्षक रायपुर में मौजूद

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान आज हो सकता है. भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षक मुख्यमंत्री की नियुक्ति को अंतिम रूप देने के लिए छत्तीसगढ़ पहुंच गए हैं, जहां विधायक दल के साथ आज पर्यवेक्षकों की बैठक होनी है.

Om Pratap

Chhattisgarh Next CM Announcement BJP Observers in Raipur: छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री के चेहरे पर जारी सस्पेंस आज खत्म हो सकता है. भाजपा की ओर से नियुक्त केंद्रीय पर्यवेक्षक सर्बानंद सोनोवाल और अर्जुन मुंडा सोमवार सुबह नई दिल्ली से रायपुर पहुंचे. राज्य में मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार को लेकर भाजपा पर्यवेक्षकों के साथ होने वाली बैठक में नवनिर्वाचित विधायकों के भी शामिल होने की संभावना है. 

केंद्रीय पर्यवेक्षकों के साथ छत्तीसगढ़ भाजपा चीफ अरुण साव और राज्य प्रभारी ओम माथुर भी राजयपुर में मौजूद हैं. बता दें कि भाजपा ने छत्तीसगढ़ के अलावा, मध्य प्रदेश और राजस्थान में भी बंपर जीत हासिल की है. तीनों राज्यों में विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने मुख्यमंत्री के चेहरे का ऐलान नहीं किया था. अब चुनाव जीतने के बाद तीनों राज्यों में भावी मुख्यमंत्री के नामों को लेकर मंथन जारी है.

एक सप्ताह से जारी है सस्पेंस

कहा जा रहा है कि पर्यवेक्षकों की बैठक में भाजपा के नवनिर्वाचित 54 भाजपा के विधायकों के भी शामिल होने की संभावना है, जिसके बाद मुख्यमंत्री के चेहरे पर एक सप्ताह से जारी संस्पेंस आज खत्म हो सकता है. 

2019 में 11 में से जीती थीं 9 सीटें

2019 के चुनाव में भाजपा ने राज्य की कुल 11 सीटों में से नौ सीटें जीतीं, जबकि कांग्रेस को केवल दो सीटें मिलीं थीं. बता दें कि नवंबर में राज्य में हुए विधानसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ में भाजपा ने 90 में से 54 सीटें और कांग्रेस ने 35 सीटें जीतीं हैं. गोंडवाना गणतंत्र पार्टी (जीजीपी) एक सीट जीतने में कामयाब रही है.