अभिषेक बनर्जी के घर आधी रात को बवाल, पत्थरबाजी और फायरिंग का आरोप; BJP ने दिया जवाब
पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बीच राजनीतिक तनाव एक बार फिर बढ़ गया है. शुक्रवार आधी रात को TMC सांसद अभिषेक बनर्जी के आवास के बाहर जमकर हंगामा हुआ.
Abhishek Banerjee's House Attack: पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बीच राजनीतिक तनाव एक बार फिर बढ़ गया है. शुक्रवार आधी रात को TMC सांसद अभिषेक बनर्जी के आवास के बाहर जमकर हंगामा हुआ. TMC ने आरोप लगाया है कि बीजेपी के समर्थकों ने घर पर पत्थबाजी और फायरी की है. इसके बाद अभिषेक बनर्जी और पुलिस अधिकारियों के बीच तीखी बहस भी देखने को मिली. इसी बीच सांसद कुछ देर के लिए अपने घर के बाहर धरने पर बैठ गए.
अभिषेक बनर्जी ने लगाया पत्थरबाजी और फायरिंग का आरोप:
अभिषेक बनर्जी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर दावा किया कि शनिवार रात करीब 2 बजे उनके घर पर हमला हुआ. उन्होंने आरोप लगाया कि BJP से जुड़े लोगों ने उनके घर को निशाना बनाया. सिर्फ इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी कहा कि यह घटना कोलकाता पुलिस की मौजूदगी में हुई.
इसके अलावा अभिषेक ने कहा कि उनके घर फायरिंग भी की गई है. उन्होंने इस मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट पर भी सवाल उठाए. अभिषेक ने कहा कि अदालतें इस मामले में मूकदर्शक बनी हुई हैं. उन्होंने घटना से जुड़े वीडियो भी जल्द सार्वजनिक करने की बात कही है. हालांकि, उनके द्वारा लगाए गए हमले और फायरिंग के आरोपों की पुलिस की ओर से पुष्टि नहीं हुई है.
Also Read
- धनतेरस की खरीदारी से दिल्ली-NCR में लगा भीषण जाम, कई किलोमीटर तक रेंगते रहे वाहन, ट्रेनों में भी भारी भीड़
- क्या 2029 में कांग्रेस अमेरिका के डेमोक्रेट्स की तरह करिश्मा कर सकती है? शशि थरूर ने दिया जवाब
- राहुल गांधी के आदेश पर यूथ कांग्रेस में बड़ी कार्रवाई, 8 राज्यों के 185 से ज्यादा पदाधिकारी सस्पेंड
ऑफिस की रेकी करने भी लगाया आरोप:
इस हंगामे से एक दिन पहले भी अभिषेक बनर्जी ने अपने घर और कार्यालय के आसपास संदिग्ध गतिविधियों का मुद्दा उठाया था. 6 नवंबर को X पर पोस्ट करते हुए उन्होंने दावा किया था कि पिछले दो दिनों से कुछ अज्ञात लोग बाइक पर सवार होकर उनके घर और दफ्तर की रेकी कर रहे थे. अभिषेक के मुताबिक, जब इन लोगों से पूछताछ की गई तो उन्होंने खुद को पुलिसकर्मी बताया. TMC सांसद ने मोटरसाइकिल का रजिस्ट्रेशन नंबर भी सोशल मीडिया पर साझा किया था.