Petrol-Diesel Price Today: छोटी दिवाली पर पेट्रोल-डीजल ने दिया झटका या राहत? चेक करें ताजा दाम

छोटी दिवाली के मौके पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर लोगों की नजर है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड का भाव घटकर 97.76 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है.

Pinterest
Reepu Kumari

Petrol-Diesel Price Today: छोटी दिवाली के दिन अगर आप त्योहार की खरीदारी, घर की सजावट या रिश्तेदारों से मिलने के लिए बाहर निकलने की तैयारी कर रहे हैं, तो पेट्रोल-डीजल की कीमतें जरूर जान लें. अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में गिरावट आई है, लेकिन इसका फायदा फिलहाल भारतीय वाहन चालकों को नहीं मिला है. तेल कंपनियों ने 7 नवंबर को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है.

दिल्ली में पेट्रोल 102 रुपये के पार

राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. प्रीमियम XP95 की कीमत 109.24 रुपये और हाई-ऑक्टेन XP100 का भाव 167.35 रुपये प्रति लीटर है. नोएडा में पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल 95.56 रुपये प्रति लीटर है. यहां XP95 के लिए 110.68 रुपये चुकाने होंगे.

गुरुग्राम और फरीदाबाद में क्या है भाव?

दिल्ली से सटे शहरों में भी ईंधन की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. फरीदाबाद में पेट्रोल 103.28 रुपये और डीजल 95.94 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है. वहीं, गुरुग्राम में पेट्रोल का भाव 102.97 रुपये और डीजल का 95.64 रुपये प्रति लीटर है. छोटी दिवाली पर इन शहरों में वाहन चालकों को फिलहाल पुराने रेट पर ही ईंधन खरीदना होगा.


लखनऊ, भोपाल और पटना के रेट जानें

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पेट्रोल 101.89 रुपये और डीजल 95.36 रुपये प्रति लीटर है. मध्य प्रदेश के भोपाल में पेट्रोल 114.57 रुपये और डीजल 99.64 रुपये बिक रहा है. यहां प्रीमियम XP95 की कीमत 123.88 रुपये और XG का भाव 104.90 रुपये प्रति लीटर है. बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल 113.37 रुपये और डीजल 99.36 रुपये प्रति लीटर है.

जयपुर और रांची में भी कीमतें स्थिर

राजस्थान की राजधानी जयपुर में पेट्रोल का भाव 112.69 रुपये और डीजल का 97.78 रुपये प्रति लीटर है. झारखंड की राजधानी रांची में पेट्रोल 105.26 रुपये और डीजल 100.49 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है. दोनों शहरों में तेल कंपनियों ने आज कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है. त्योहार के दिन बाहर निकलने से पहले वाहन चालकों के लिए ये रेट जानना उपयोगी हो सकता है.

चंडीगढ़ में डीजल 90 रुपये से नीचे

चंडीगढ़ में पेट्रोल 101.51 रुपये और डीजल 89.47 रुपये प्रति लीटर है. यहां XP95 की कीमत 110.28 रुपये और XG का भाव 94.65 रुपये है. उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में पेट्रोल 100.55 रुपये और डीजल 95.93 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. वहीं, शिमला में पेट्रोल 103.25 रुपये और डीजल 95.21 रुपये है. यहां XP95 का भाव 111.90 रुपये प्रति लीटर है.