Budget 2026

लिस्ट तैयार, रूट तय! इन 4 शहरों के बीच चलेगी बुलेट ट्रेन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जापान की राजधानी टोक्यो से सेंदाई तक विश्व-प्रसिद्ध शिंकनसेन बुलेट ट्रेन में यात्रा की. इस यात्रा में उनके साथ जापान के प्रधानमंत्री शिगेरू इशिबा भी मौजूद थे. भारत की पहली बुलेट ट्रेन परियोजना, अहमदाबाद-मुंबई हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर, भी जापान के सहयोग से तेजी से प्रगति कर रही है.

Social Media
Gyanendra Sharma

Bullet Train in India: भारत में रेलवे के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव की दिशा में सरकार तेजी से कदम बढ़ा रही है. बुलेट ट्रेन नेटवर्क के विस्तार की दिशा में सरकार तेजी से काम कर रही है. हाल ही में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने घोषणा की कि दक्षिण भारत के चार प्रमुख शहरों हैदराबाद, चेन्नई, अमरावती और बेंगलुरुको जोड़ने वाली बुलेट ट्रेन परियोजना के लिए सर्वे का आदेश दे दिया गया है.

मुख्यमंत्री नायडू ने अपने बयान में कहा, “दक्षिण भारत में जल्द ही बुलेट ट्रेन की सुविधा उपलब्ध होगी. इसके लिए सर्वे कार्य शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं. हैदराबाद, चेन्नई, अमरावती और बेंगलुरु जैसे शहर, जहां पांच करोड़ से अधिक की आबादी निवास करती है, विश्व के सबसे बड़े बाजारों में से एक हैं.” इन शहरों को बुलेट ट्रेन से जोड़ने से यात्रा का समय काफी कम होगा, जिससे व्यापार, पर्यटन और रोजगार के अवसरों में वृद्धि होगी. यह परियोजना दक्षिण भारत को वैश्विक स्तर पर और अधिक प्रतिस्पर्धी बनाएगी.

प्रधानमंत्री की जापान यात्रा और बुलेट ट्रेन का अनुभव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जापान की राजधानी टोक्यो से सेंदाई तक विश्व-प्रसिद्ध शिंकनसेन बुलेट ट्रेन में यात्रा की. इस यात्रा में उनके साथ जापान के प्रधानमंत्री शिगेरू इशिबा भी मौजूद थे. भारत की पहली बुलेट ट्रेन परियोजना, अहमदाबाद-मुंबई हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर, भी जापान के सहयोग से तेजी से प्रगति कर रही है.

इन 4 शहरों के बीच चलेगी बुलेट ट्रेन

दक्षिण भारत के चार प्रमुख शहरों को जोड़ने वाली बुलेट ट्रेन परियोजना से कई लाभ होंगे. सबसे पहले, यह क्षेत्रीय एकीकरण को बढ़ावा देगी, जिससे लोग कम समय में एक शहर से दूसरे शहर तक पहुंच सकेंगे. राष्ट्रीय रेल योजना में पहले से ही कई संभावित हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर का उल्लेख किया गया है. में दिल्ली–वाराणसी, दिल्ली – अहमदाबाद, मुंबई – नागपुर, मुंबई – हैदराबाद, चेन्नई – मैसूर, दिल्ली – अमृतसर और वाराणसी – हावड़ा जैसे रूट शामिल हैं.