नई दिल्ली: बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस बार कई सेक्टर को बूम करने पर जोर दिया. जिसमें टेक्नोलॉजी और इनोवेशन सबसे खास था. सीतारमण ने इस क्षेत्र को विकसित भारत का सबसे बड़ा इंजन बताया. वित्तमंत्री ने कहा कि भारत अब टेक्नोलॉजी को इस्तेमाल नहीं करेगा बल्कि इस पूरे क्षेत्र लीड भी करेगा.
भारत की टेक्नोलॉजी को बूम दिलाने के लिए 10 लाख से ज्यादा प्रोफेशनल को हायर किए जाने का ऐलान किया गया. इसके अलावा कंटेट क्रिएटर लैब भी बनाया जाएगा, जिसमें प्रोफेशनल तरीके से कंटेंट क्रिएशन सिखाए जाएंगे. क्रिएटर इकोनॉमी बूमिंग होगी और डिजाइ एजुकेशन के लिए नेशनल डिजाइन स्कूल खोले जाएंगे.
बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री ने भारत के एनीमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग और कॉमिक सेक्टर को बूम करने पर जोर दिया. इसके लिए 15 हजार सेकेंडरी स्कूलों और 500 कॉलेजों में कंटेंट क्रिएटर लैब्स खोलने की घोषणा की गई है. इससे नए क्रिएटर्स को बढ़ावा मिलेगा और टेक्नोलॉजी सेक्टर बूम करेगा.
इसके अलावा AI की बढ़ती जरूरत और ताकत पर भी जोर दिया गया. इसके मदद से कंटेट क्रिएटर बेहतर कंटेंट तैयार कर सकते हैं. सरकार ने इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए 12.2 करोड़ रुपये के बजट का ऐलान किया है. इस बजट से देश में डिजिटल नेटवर्क और भी ज्यादा मजबूत होगा. वित्त मंत्री ने देश के युवाओं से नई टेक्नॉलीजी सीखने पर जोर देने को कहा है.
क्रिएटर्स के लिए जरूरी उपकरण आसानी से उपलब्ध हो सके इसके लिए मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को भी बढ़ावा दिया जाएगा. इसके अलावा क्रिएटर्स अच्छ और ऑरिजनल कंटेंट बनाए इसके लिए 5 नए टाउनशिप विकसित किए जाएंगे. जहां पढ़ाई के साथ कंपनियों में काम करने का भी मौका मिलेगा. इसके अलावा गेमिंग हार्डवेयर सस्ता और बेहतर करने पर भी जोर दिया जाएगा. इसके लिए देश में AI-बेस्ड सॉल्यूशंस पर जोर दिए जाएंगे.
AI और डीप-टेक में रिसर्च के लिए फोलोशिप भी शुरू किए जाएंगे. सेमीकंडक्टर क्षेत्र को बूम करने के लिए सेमीकंडक्टर मिशन 2.0 का भी ऐलान किया गया है. कुल मिलाकर युवाओं के पास अच्छा मौका है, अगर कंटेंट क्रिएट करने का शौक और कला है तो इसपर जोर दिया जा सकता है.