menu-icon
India Daily

Budget 2024: मोदी सरकार ने किसके लिए क्या-क्या किया? वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सब बता दिया

Budget 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने अपने शासनकाल में क्या-क्या और किसके लिए किया इसकी जानकारी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण दे रही है. आइए जानते हैं कि वित्त मंत्री ने क्या कहा?

Gyanendra Tiwari
Budget 2024: मोदी सरकार ने किसके लिए क्या-क्या किया? वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सब बता दिया

Budget 2024: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण देश का अंतरिम बजट पेश कर रही हैं. वह संसद में बजट भाषण दे रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने अपने शासनकाल में क्या-क्या और किसके लिए किया इसकी जानकारी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण दे रही है. आइए जानते हैं कि वित्त मंत्री ने क्या कहा?

1 करोड़ से अधिक बनीं लखपति दीदी
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण में कहा,  लखपति दीदी योजना को बढ़ावा दिया गया है. इससे 9 करोड़ महिलाओं के जीवन में बदलाव आया है.  लखपति दीदी योजना से आत्मनिर्भरता आई है. अब तक 1 करोड़ से अधिक महिलाएं इस योजना के जरिए  लखपति दीदी बनाया गया है. सरकार 3 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाएगी. 

300 यूनिट की मुफ्त बिजली 
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि हर घर को मुफ्त में बिजली मिलेगी. रूफटॉप सौर ऊर्जा के जरिए 1 करोड़ घरों को 300 यूनिट की मुफ्त बिजली हर महीने भारत के लोगों को दी जाएगी. 

संपदा योजना से 38 लाख किसानों को फायदा
प्रधानमंत्री किसान संपदा योजना के जरिए 38 लाख से ज्यादा किसानों को फायदा पहुंचा है. हर महीने 10 लाख रोजगार के अवसर पैदा हुए हैं. उपज के बाद होने वाले नुकसान को रोकने के लिए सरकार काम कर रही है.

25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भाषण में कहा, 'गरीब का कल्याण, देश का कल्याण', इसी मंत्र के साथ हमारी सरकार काम कर रही है. 'सबका साथ' के उद्देश्य के साथ हमने 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला है. 2047 तक देश विकसित देश बन जाएगा. 

कोविड काल में 3 करोड़ घर बनाने का काम किया
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, "कोविड काल में भी  पीएम आवास योजना (ग्रामीण) के तहत 3 करोड़ घर बनाने का काम पूरा किया गया. अगले 5 सालों में 2 करोड़ घर और बनाए जाएंगे. 


सर्वाइकल कैंसर को रोकने की कोशिश
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने भाषण में कहा, सर्वाइकल कैंसर को रोकने के लिए सरकार की कोशिश जारी है. इस रोकने के लिए टीकाकरण कराए जाएंगे. 

30 करोड़ महिला उद्यमियों को ऋण दिया गया
मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में अंतरिम बजट पेश करते हुए कहा, मोदी सरकार ने पिछले 10 सालों में मुद्रा योजना के तहत 30 करोड़ महिला उद्यमियों को ऋण दिया गया. ग्रामीण क्षेत्रों में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 70% आवास ग्रामीण महिलाओं को दिए गए."

 

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने अंतरिम बजट भाषण में कहा, "हमारी सरकार ने नागरिक प्रथम और न्यूनतम सरकार अधिकतम शासन दृष्टिकोण के साथ जवाबदेह, जन केंद्रित और विश्वास आधारित प्रशासन प्रदान किया है."

 

 

वर्तमान भारत पर गर्व है
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश करते हुए बताया कि हमारे युवा देश में उच्च आकांक्षाएं हैं, हमें अपने वर्तमान भारत पर गर्व है.