BSP ने सांसद दानिश अली को दिखाया पार्टी से बाहर का रास्ता, कांग्रेस से नजदीकियां बनी बड़ी वजह!

BSP Suspends MP Danish Ali: बहुजन समाज पार्टी ने यूपी के अमरोहा से सांसद दानिश अली को निलंबित कर दिया है. दानिश अली को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में निलंबित किया गया है.

Purushottam Kumar

BSP Suspends MP Danish Ali: बहुजन समाज पार्टी ने यूपी के अमरोहा से सांसद दानिश अली को निलंबित कर दिया है. बसपा ने दानिश अली को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में निलंबित कर दिया है. आपको बताते चलें,  पिछले दिनों रमेश बिधुड़ी के संसद में दिए गए आपत्तीजनक बयान के बाद दानिश अली सुर्खियों में आए थे.

कांग्रेस से नजदीकियां बनी निलंबन की वजह

इस कार्रवाई को लेकर यह कहा जा रहा है कि कुछ समय पहले बसपा सांसद दानिश अली संसद में कांग्रेस के साथ खड़े नजर आए थे इसी के बाद यह कार्रवाई की गई है. आपको बता दें, बीते दिनों दानिश अली ने कांग्रेस सांसद से मुलाकात भी की थी. इस मुलाकात के बाद उन्होंने यहां तक कह दिया था कि राहुल गांधी से मिलकर उन्हें लगा कि वह अकेले नहीं है