Delhi Crime: दिल्ली के मुखर्जी नगर में बड़ा बवाल हो गया. एक नकी लड़के ने दिनदहाड़े चाकू से लड़की पर हमला कर दिया. पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई. पुलिस ने आरोपी लड़के को गिरफ्तार कर लिया है.
लड़की पर चाकू से हमला करने वाले लड़के का नाम अमन बताया जा रहा है. ये घटना 22 मार्च की बताई जा रही है. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
#WATCH | Delhi: A 22-year-old man Aman has been arrested for attacking a girl in the Mukherjee Nagar area with a knife in broad daylight. The incident occurred on 22 March.
— ANI (@ANI) March 24, 2024
The passers-by intervened and tried to stop and catch the accused. The girl did not suffer grievous… pic.twitter.com/y5M4U4girT
जैसे ही लड़के ने लड़की पर चाकू से हमला किया आसपास मौजूद लोगों ने लड़की को बचाने की कोशिश की. लड़का वहां से भागने में कामयाब रहा. बाद में उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.
हमले में लड़की को किसी प्रकार की गंभीर चोट नहीं आई. वह खतरे से बाहर बताई जा रही है.
जिस लड़के ने लड़की पर हमला किया उसे लोग पागल कहते हैं. अमन ने कहा कि उस लड़की ने उसे पागल कहा था इसलिए उसने हमला किया. रिपोर्ट्स की माने तो अमन नाम का युवक मुखर्जी नगर में ही रहता है. अक्सर लोग उसका मजाक उड़ाते रहते हैं. लड़की ने भी उसका मजाक उड़ाया था जिससे गुस्सा होकर उसने लड़की पर चाकू से हमला कर दिया.
अमन ने पुलिस को बताया कि उसने सब्जी के रेहड़ी से चाकू उठाया और मजाक उड़ाने वाली लड़की पर चाकू से वार किया. हालांकि, पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.
पुलिस को ये भी पता चला है कि अमन से वो युवती बातचीत नहीं कर रही थी इसलिए उसने उसपर हमला किया. अभी तक सच का पता नहीं चल सका है. पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है.