menu-icon
India Daily

मणिपुर में पूर्व विधायक के घर में बम विस्फोट, पत्नी की हुई मौत

Manipur News: मणिपुर के कांगपोकपी जिले में एक पूर्व विधाक के पत्नी की बम विस्फोट के कारण मौत हो गई. पुलिस के मुताबिक, कूड़े के ढेर में आईईडी रखा गया था जिसे मृतक द्वारा जलाए जाने पर उसमें विस्फोट हो गया. हादसे के वक्त विधायक और उनकी बेटी भी घर में मौजूद थी.

India Daily Live
मणिपुर में पूर्व विधायक के घर में बम विस्फोट, पत्नी की हुई मौत
Courtesy: Social Media

Manipur News: मणिपुर के कांगपोकपी जिले में एक पूर्व विधायक की पत्नी की बम विस्फोट में मौत हो गई. अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि शनिवार शाम को सैकुल के पूर्व विधायक यामथोंग हाओकिप के घर के निकट स्थित घर में बम विस्फोट हुआ.यह घटना शनिवार दोपहर करीब 2:30 बजे यामथोंग हाओकिप के निवास पर घटी.  हाओकिप कांगपोकपी जिले के सैकुल में कुकी-जो समुदाय से हैं. 

अधिकारियों ने बताया कि हाओकिप की दूसरी पत्नी सापम चारुबाला विस्फोट में घायल हो गईं और उन्हें सैकुल के एक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया लेकिन बाद में उनकी मौत हो गई. घटना के वक्त हाओकिप और उनकी बेटी भी घर में मौजूद थी लेकिन इसमें उन्हें कोई चोट नहीं आई. 

पुलिस ने दर्ज किया मामला

पुलिस का कहना है कि इस घटना के पीछे की वजह पता नहीं चल पाई है. हम इस मामले की जांच कर रहे हैं.   पुलिस के मुताबिक, घर में कचरे के बीच स्थानीय स्तर पर निर्मित आईईडी छिपाकर रखा गया था. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि जब मृतक ने अपशिष्ट पदार्थ जलाया तो उसमें विस्फोट हो गया.  बाकी सभी लोग ठीक हैं. कोई अन्य मौत या चोट नहीं आई है.  फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है और पुलिस अधिकारी के अनुसार, यह हमला पारिवारिक मतभेद का नतीजा माना जा रहा हैलेकिन सैकुल पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कर ली गई है. 

इससे पहले हुई ये घटना 

बम विस्फोट की यह घटना शुक्रवार को तेंगनौपाल जिले में उग्रवादी समूह यूनाइटेड कुकी लिबरेशन फ्रंट (UKLF) के सदस्यों और कुकी गांव के स्वयंसेवकों के बीच गोलीबारी के दौरान तीन लोगों की हत्या की घटना के तुरंत बाद हुई है. इस गोलीबारी में यूनाइटेड कुकी लिबरेशन फ्रंट से जुड़े तीन लोगों की मौत हो गई. इसका जवाब देने के लिए गांव के लोगों ने UKLF चीफ के घर को आग लगा दी. दोनों पक्षों के बीच यह संघर्ष क्यों हुआ यह अभी पता नहीं चल पाया है.