menu-icon
India Daily

27 अगस्त को हो सकती है BJP केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक, पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर होगी चर्चा

BJP Central Election Committee meeting: खबर सामने आ रही है कि बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति की अगली बैठक 27 अगस्त को दिल्ली में हो सकती है. जहां पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर तमाम सीटों पर मंथन किया जाएगा.

Avinash Kumar Singh
27 अगस्त को हो सकती है BJP केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक, पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर होगी चर्चा

नई दिल्ली: बीजेपी ने छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. छत्तीसगढ़ के 21 सीटों पर मध्यप्रदेश के 39 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया गया है. अब खबर सामने आ रही है कि बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति की अगली बैठक 27 अगस्त को दिल्ली में हो सकती है. जहां पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर तमाम सीटों पर मंथन किया जाएगा.

मिल रही जानकारी के मुताबिक इस बार होने वाली केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में राजस्थान और तेलंगाना की सीटों और उम्मीदवारों पर चर्चा हो सकती है. ऐसे में उम्मीज जताई जा रही है कि बीजेपी इस बार राजस्थान के 19 से 25 नामों की सूची जारी कर सकती है.

बीते दिनों मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई थी. इस बैठक में पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत तमाम बड़े नेता शामिल हुए. बैठक में दोनों राज्यों के चुनावों के अलावा कई तमाम मुद्दों पर की गयी थी.

पांच राज्यों को लेकर बीजेपी ने इस बार सधी हुई रणनीति है. चुनावी राज्यों की तमाम सीटों को  4 कैटेगरी- A, B, C, D में बांटा गया है. A कैटेगरी में वे सीटें हैं, जिन्हें बीजेपी ने हर बार जीता है. B कैटेगरी में वे सीटें हैं जिन पर बीजेपी की जीत-हार दोनों हुई है. C कैटेगरी की सीटों पर बीजेपी कमजोर है वहीं D कैटेगरी की सीटों पर बीजेपी ने कभी भी जीत का परचम नहीं लहराया है. इस बंटवारे के आधार पर पार्टी कमजोर सीटों पर ज्यादा फोकस करते हुए जीत का ब्लूप्रिंट तैयार कर रही है.

 यह भी पढ़ें: "ED की जांच के डर से BJP की महायुति सरकार में गए NCP विधायक", शरद पवार का अजित गुट पर करारा हमला