पंजाब चुनाव 2027: BJP-अकाली दल की 6 साल बाद वापसी, फिर हुआ गठबंधन

पंजाब की राजनीति में 2027 विधानसभा चुनाव में एक बड़ा बदलाव हुआ. भारतीय जनता पार्टी और शिरोमणि अकाली दल ने करीब 6 साल बाद एक बार फिर से हाथ मिला लिया है.

ANI X
Shilpa Srivastava

Punjab Assembly Elections 2027: पंजाब की राजनीति में 2027 विधानसभा चुनाव में एक बड़ा बदलाव हुआ. भारतीय जनता पार्टी और शिरोमणि अकाली दल ने करीब 6 साल बाद एक बार फिर से हाथ मिला लिया है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और अकाली दल प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने गठबंधन का ऐलान कर दिया है. अब दोनों पार्टियां एक साथ आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव में उतरेंगी.

2020 में क्यों टूटा था गठबंधन?

बता दें कि बीजेपी और अकाली दल लंबे समय तक एक-दूसरे के सहयोगी रहे थे. दोनों ने कई लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ लड़े हैं. लेकिन साल 2020 सितंबर में केंद्र सरकार द्वारा लाए गए तीन कृषि कानूनों को लेकर दोनों पार्टियों के बीच मतभेद बहुत ज्यादा बढ़ गए थे. किसानों के आंदोलन के बीच अकाली दल ने बीजेपी से अपना पुराना रिश्ता तोड़ लिया था. बाद में केंद्र सरकार ने तीनों कृषि कानून वापस ले लिए. 


अलग-अलग चुनाव लड़ने पर कैसा रहा प्रदर्शन?

2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव में दोनों पार्टियों ने अलग-अलग चुनाव लड़ा था. उस चुनाव में अकाली दल को सिर्फ 3 सीटें मिली थीं, जबकि बीजेपी 2 सीटों पर ही जीत दर्ज कर सकी थी. वहीं, 2017 के विधानसभा चुनाव में गठबंधन के दौरान अकाली दल ने 15 और बीजेपी ने 3 सीटें जीती थीं. 2024 के लोकसभा चुनाव में भी दोनों पार्टियां अलग-अलग मैदान में उतरी थीं. 

गठबंधन की घोषणा के बाद अब सबसे ज्यादा चर्चा इस बात को लेकर होगी कि 2027 के चुनाव में दोनों पार्टियां कितनी-कितनी सीटों पर उम्मीदवार उतारेंगी. सीटों के बंटवारे को लेकर बातचीत पहले से चल रही थी, लेकिन अंतिम फॉर्मूले की जानकारी अभी सामने नहीं आई है.