menu-icon
India Daily

VIDEO: क्या बालेन शाह का यह दौरा करेगा भारत-नेपाल के रिश्तों में नए अध्याय की शुरुआत? देखें वीडियो

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह की पहली भारत यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बैठक में ऊर्जा, हाइड्रोपावर, रेलवे और अयोध्या-जनकपुर रेल कनेक्टिविटी समेत कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई.

auth-image
Km Jaya

VIDEO: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह की पहली भारत यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अहम द्विपक्षीय मुलाकात हुई. इस बैठक में ऊर्जा, हाइड्रोपावर, रेलवे और अयोध्या-जनकपुर रेल कनेक्टिविटी समेत कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल के पुनर्निर्माण और विकास के लिए 24 हजार करोड़ नेपाली रुपये के पैकेज की घोषणा की. 

उन्होंने बालेन शाह का स्वागत करते हुए कहा कि भारत और नेपाल का रिश्ता केवल पड़ोसियों का नहीं, बल्कि अपनेपन और अटूट विश्वास का है. दोनों देशों की खुशियां और चुनौतियां साझा हैं, इसलिए उन्हें मिलकर काम करना होगा. पीएम मोदी ने नेपाल की नई पीढ़ी की आकांक्षाओं का जिक्र करते हुए एक सशक्त और समृद्ध नेपाल की विकास यात्रा में भारत की भागीदारी जारी रखने की प्रतिबद्धता भी जताई.

मेहमाननवाजी के लिए जताया आभार

बालेन शाह ने भारत की मेहमाननवाजी के लिए आभार जताते हुए प्रधानमंत्री मोदी और भारतीय जनता को नेपाल आने का न्योता दिया. उन्होंने मुक्तिनाथ धाम, पशुपतिनाथ मंदिर, जनकपुर और लुंबिनी का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत और नेपाल भगवान राम और माता सीता के समय से ही ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और सभ्यतागत रिश्तों से जुड़े हैं. उन्होंने दोनों देशों के बीच सहयोग बढ़ाने और साझा चुनौतियों, खासकर जलवायु परिवर्तन से मिलकर निपटने पर जोर दिया.

अपनी बात समाप्त करते हुए बालेन शाह ने कामना की कि भारत और नेपाल की मित्रता में आपसी विश्वास हिमालय जितना ऊंचा हो, सहयोग नदियों की तरह लगातार बहता रहे और दोनों देशों की समृद्धि साझा आसमान के नीचे आगे बढ़ती रहे. क्या बालेन शाह का यह दौरा India Nepal Relations में नए अध्याय की शुरुआत करेगा? जानिए इस खास रिपोर्ट में