Hyderabad Murder Case: हैदराबाद में बर्थ डे पार्टी बना मातम! अलग रह रही पत्नी की गला रेतकर हत्या, बच्चे भी बने चश्मदीद
Hyderabad Murder Case: हैदराबाद में एक महिला की उसके पति द्वारा जन्मदिन पार्टी के दौरान चाकू मारकर हत्या कर दी गई. आरोपी ने पत्नी पर अवैध संबंधों का आरोप लगाते हुए हमला किया. पुलिस ने हत्या के आरोप में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
Hyderabad Murder Case: हैदराबाद के अब्दुल्लापुरमेट इलाके में गुरुवार शाम एक जन्मदिन की पार्टी उस वक्त खौफनाक त्रासदी में बदल गई, जब 35 वर्षीय महिला समक्का की उसके अलग रह रहे पति श्रीनु ने सबके सामने बेरहमी से हत्या कर दी. घटना उस वक्त हुई जब समक्का एक 14 वर्षीय लड़की की बर्थडे पार्टी में शामिल होने पहुंची थी. पार्टी के दौरान अचानक श्रीनु वहां पहुंचा और समक्का को तीन बार गर्दन पर चाकू से वार कर मौत के घाट उतार दिया.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह भयावह घटना श्रीनु की भांजी राजेश्वरी के घर पर हुई, जहां उनकी बेटी का जन्मदिन मनाया जा रहा था. समक्का, जो कुछ समय पहले पति श्रीनु से विवाहिक विवादों के चलते अलग हो गई थी, को पार्टी में आमंत्रित किया गया था. वह पार्टी की रौनक कैमरे में कैद कर रही थी कि तभी श्रीनु बिना बुलाए वहां पहुंच गया.
अवैध संबंध का लगाया आरोप
वहां मौजूद लोगों ने बताया कि शाम करीब 7:15 बजे जब समक्का वीडियो बना रही थी, श्रीनु ने उस पर अचानक हमला किया. वह चिल्लाता रहा कि उसकी पत्नी का किसी से अवैध संबंध है और फिर गर्दन पर चाकू से तीन बार वार कर दिया. समक्का की मौके पर ही मौत हो गई, और वहां मौजूद बच्चों व मेहमानों के सामने यह खौफनाक दृश्य घटा.
Also Read
- मुंबई एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, इस जगह से पुलिस कंट्रोल रूम को आए 3 फोन; तलाशी शुरू
- Kargil Vijay Diwas: कारगिल युद्ध से लेकर ऑपेरशन सिंदूर तक... 26 साल में कितनी बदल गई भारत की सैन्य तकनीक?
- Satara Suicide Case: 'रंग पर टिप्पणी अपराध नहीं' - बॉम्बे हाईकोर्ट, पत्नी के आत्महत्या के 30 साल बाद मिला पति को इंसाफ
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, आरोपी श्रीनु ने वारदात के बाद वहां से भागने की कोशिश की और जो लोग उसे रोकना चाहते थे, उन्हें भी धमकी दी. हालांकि पुलिस ने उसे अगले दिन हैयातनगर इलाके से गिरफ्तार कर लिया.
जांच में आया सामने
पुलिस जांच में सामने आया है कि यह हत्या पूर्वनियोजित थी. श्रीनु, जो समक्का का दूसरा पति था, उसको लंबे समय से उसकी निष्ठा पर शक था. वह पहले से ही एक बीमार पत्नी के साथ वैवाहिक संबंध में था और दोनों पत्नियों से उसके बच्चे भी हैं. बार-बार के झगड़े और अविश्वास ने इस नृशंस हत्या को जन्म दिया.
मोबाइल फोन हुआ जब्त
पुलिस ने समक्का का मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया है, जिसमें संभवतः पूरी घटना रिकॉर्ड हुई है. समक्का के शव को पोस्टमार्टम के लिए ओस्मानिया जनरल अस्पताल भेज दिया गया है.