बिहार: महागठबंधन में हो गया सीट का बंटवारा, RJD नेता ने किया दावा, बयान से JDU की बढ़ेगी बेचैनी

Bihar: बिहार में सत्तारूढ़ महागठबंधन की छह पार्टियों के बीच लोकसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारा हो चुका है. यह दावा आरजेडी अध्यक्ष लालू यादव के करीबी और पार्टी के विधायक भाई वीरेंद्र ने किया है.

Gyanendra Sharma

Bihar: बिहार में सत्तारूढ़ महागठबंधन की छह पार्टियों के बीच लोकसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारा हो चुका है. यह दावा आरजेडी अध्यक्ष लालू यादव के करीबी और पार्टी के विधायक भाई वीरेंद्र ने किया है. आरजेडी नेता और मनेर से पार्टी के विधायक भाई वीरेंद्र ने दावा किया है कि महागठबंधन में सभी सीटों का बंटवारा हो चुका है. गुरुवार (11 जनवरी) को पत्रकारों के सवालों का वो जवाब दे रहे थे. यह भी कहा कि सभी दलों को उसकी हैसियत से सीटें दी गई हैं. औपचारिक घोषणा जल्द होगी.

भाई वीरेंद्र ने किया बड़ा दावा

पटना की मनेर विधानसभा सीट से चार बार के विधायक वीरेंद्र ने कहा कि जिस दल की जो हैसियत है, उसके हिसाब से उसे सीटें दी गई हैं. हालांकि उन्होंने किसे कितनी सीट दी गई है, इसकी जानकारी नहीं दी. पटना में राजद कार्यालय में गुरुगुवार को मीडिया से बातचीत में वीरेंद्र ने कहा कि जल्द ही सीट शेयरिंग का ऐलान हो जाएगा. 

कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने क्या कहा?

वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा है कि खरमास के बाद सीटों का बंटवारा हो जाएगा. संवाददाता सम्मेलन कर रहे अखिलेश ने पत्रकारों के सवाल के जवाब में कहा कि 14 जनवरी के बाद साथी दलों के बीच लोकसाभा चुनाव के लिए सीटों का बंटवारा हो जाएगा.


कई सीटों पर पेंच

लोकसभा चुनाव के लिए महागठबंधन में सीटों के बंटवारे को लेकर अभी पेंच फंस हुआ है. दो प्रमुख पार्टी राजद और जेडीयू कई सीटों पर दावा कर रही है. इसलिए आरजेडी के नेता ने भले यह दिया है कि सीटों का बंटवारा हो गया है लेकिन अभी स्थिति साफ नहीं है. बिहार में लोकसभा की 40 सीटें  हैं. जेडीयू 16 सीट से कम पर समझौते के लिए तैयार नहीं है. उधर सीपीआई ने भी तीन सीटों पर दावा ठोक दिया है.