menu-icon
India Daily

हॉस्टल में मृत मिली बीटेक की छात्रा, पुलिस जांच जारी

Odisha Hostel Death: ओडिशा के जाजपुर जिले में स्थित एक पॉलिटेक्निक कॉलेज में मंगलवार को 18 वर्षीय छात्रा अपने छात्रावास के कमरे में मृत पाई गई. पुलिस ने इस घटना की पुष्टि की है. पुलिस के अनुसार, घटना कोरेई थाना क्षेत्र के एक पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर की है.

Shilpa Shrivastava
हॉस्टल में मृत मिली बीटेक की छात्रा, पुलिस जांच जारी

Odisha Hostel Death: ओडिशा के जाजपुर जिले में स्थित एक पॉलिटेक्निक कॉलेज में मंगलवार को 18 वर्षीय छात्रा अपने छात्रावास के कमरे में मृत पाई गई. पुलिस ने इस घटना की पुष्टि की है. पुलिस के अनुसार, घटना कोरेई थाना क्षेत्र के एक पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर की है. मृतक छात्रा इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के तृतीय वर्ष की छात्रा थी. उसका शव छात्रावास के कमरे में पंखे से लटका मिला. इस घटना के बाद कॉलेज परिसर में तनाव का माहौल बन गया.

छात्रा के परिवार ने उसकी मौत के लिए कॉलेज प्रशासन को दोषी ठहराया. परिजनों का आरोप है कि कॉलेज में लगातार रैगिंग के कारण उनकी बेटी को आत्महत्या करने के लिए मजबूर होना पड़ा.

मां ने रैगिंग और धमकी के लगाए गंभीर आरोप: 

मृतक छात्रा की मां ने बताया, "कॉलेज के एक छात्र ने मेरी बेटी को मैसेज किया कि उसका कैंपस प्लेसमेंट के लिए चयन हो गया है, लेकिन उसे इसके लिए शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी. वह इतनी डरी हुई थी कि उसने हमसे कहा कि वह अब हॉस्टेल में नहीं रहेगी. कल एक अन्य छात्र ने भी उसके साथ मारपीट करने की कोशिश की."

उन्होंने आगे कहा, "मेरी बेटी ने कॉलेज प्रशासन को नहीं बताया क्योंकि वह छात्रों की तरफ से किसी प्रतिक्रिया के डर से सहमी हुई थी." घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी. कोरेई थाने की प्रभारी निरीक्षक संघमित्रा मल्लिक ने कहा, "हम सभी संभावित नजरियों से मामले की जांच कर रहे हैं."

इस तरह की घटनाएं कॉलेजों में रैगिंग और मानसिक उत्पीड़न की गंभीर समस्या को उजागर करती है. अगर परिवार के आरोप सही साबित होते हैं, तो यह कॉलेज प्रशासन की बड़ी लापरवाही मानी जाएगी. पुलिस की जांच के बाद ही यह क्लियर होगा कि छात्रा की मौत का असली कारण क्या था.