vice president elelction: भारत के उपराष्ट्रपति पद के लिए 9 सितंबर 2025 को होने वाले चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं. उपराष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए विपक्ष की तरफ से पूर्व न्यायाधीश बी. सुदर्शन रेड्डी ने अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है. इस मौके पर विपक्ष के कई नेता मौजूद रहे.
सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष-राज्यसभा नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, सपा नेता रामगोपाल यादव, एनसपी (SP) प्रमुख शरद पवार भी साथ दिखे. सुदर्शन रेड्डी चार सेट में नामांकन दाखिल किया. सेट में 20 प्रस्तावक और 20 समर्थक शामिल रहे.
#WATCH | INDIA alliance Vice-Presidential nominee, former Supreme Court Judge B Sudershan Reddy files his nomination in the presence of Congress president-Rajya Sabha LoP Mallikarjun Kharge, Congress Parliamentary Party Chairperson Sonia Gandhi and Lok Sabha LoP Rahul Gandhi.… pic.twitter.com/CbvvmIhg9L
— ANI (@ANI) August 21, 2025
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने रेड्डी को एक प्रगतिशील और संविधान के प्रति समर्पित न्यायविद बताया. इंडिया ब्लॉक ने रेड्डी के नाम पर सर्वसम्मति से मुहर लगाई, जिसमें कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, डीएमके, तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी), आम आदमी पार्टी और अन्य सहयोगी दलों ने एकजुटता दिखाई. रेड्डी के नामांकन पत्र पर 80 विपक्षी नेताओं ने हस्ताक्षर किए, जिनमें सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, डीएमके सांसद तिरुचि शिवा और समाजवादी पार्टी के सांसद रामगोपाल यादव जैसे दिग्गज शामिल थे.
#WATCH | Delhi: Congress Parliamentary Party chairperson Sonia Gandhi, Congress President Mallikarjun Kharge, DMK MP Tiruchi Siva, Samajwadi Party MP Ram Gopal Yadav, among 80 other MPs, signed as the proposers in the nomination papers of the INDIA bloc candidate, former Supreme… pic.twitter.com/LPTA5rEBcF
— ANI (@ANI) August 20, 2025
सीपी राधाकृष्णन एनडीए का मजबूत दावेदार
दूसरी ओर, एनडीए ने तमिलनाडु के वरिष्ठ भाजपा नेता और महाराष्ट्र के वर्तमान राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को अपना उम्मीदवार बनाया है. राधाकृष्णन का राजनीतिक और प्रशासनिक अनुभव उन्हें सत्ताधारी गठबंधन का भरोसेमंद चेहरा बनाता है. एनडीए ने राधाकृष्णन की उम्मीदवारी को दक्षिण भारत, खासकर तमिलनाडु और ओबीसी समुदाय के प्रतिनिधित्व के रूप में प्रचारित किया है.
उनके नामांकन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा जैसे दिग्गज नेता मौजूद रहे. राधाकृष्णन ने चार सेटों में नामांकन दाखिल किया, जिसमें 20 प्रस्तावक और 20 अनुमोदक शामिल थे. पीएम मोदी उनके मुख्य प्रस्तावक थे.