Assam Crackdown Against Child Marriage: असम (Assam) में बाल विवाह (Child Marriage) के खिलाफ सरकार का सख्त रुख है. इसके खिलाफ बड़े पैमाने पर कार्रवाई भी की जा रही है. इस बीच राज्य के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा (Himanta Biswa Sarma) ने बताया है कि बाल विवाह के खिलाफ बड़े पैमाने पर कार्रवाई करते हुए, असम पुलिस ने एक विशेष अभियान में 800 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तारियों की संख्या बढ़ने की संभावना है.
बता दें कि असम में इस साल जनवरी में हिमंत बिस्व सरमा की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में बाल विवाह के आरोपियों पर पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई का फैसला लिया गया था. कैबिनेट ने असम में शिशु मृत्यु दर और मातृ मृत्यु दर को कम करने और ग्रामीण क्षेत्रों में बाल विवाह रोकने के लिए सभी 2197 ग्राम पंचायत सचिवों को बाल विवाह रोकथाम अधिकारी के तौर पर नामित किया था. इन अफसरों को जिम्मेदारी दी गई थी कि जहां भी दुल्हन की उम्र 14 साल से कम है या 14 से 18 साल के बीच है, उन मामलों में पॉक्सो और बाल विवाह निषेध कानून 2006 के तहत एफआईआर कराई जाए.
Assam CM Himanta Biswa Sarma tweets, "In a massive crackdown against child marriage, Assam Police has arrested over 800 accused persons in a special operation which began in the early hours of dawn. The number of arrests is likely to rise."
— ANI (@ANI) October 3, 2023
(File photo) pic.twitter.com/c1RgPNZ2QS
बता दें कि हाल ही में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा का एक बयान ने सियासी गलियारों में हड़कंप मचा दिया था. हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा था कि बीजेपी को अगले 10 वर्षों तक ‘चार’ (नदी के रेतीले) क्षेत्रों के ‘मियां’ लोगों के वोटों की जरूरत नहीं है. उन्होंने कहा था कि जब तक वो लोग बाल विवाह की प्रथा को छोड़ नहीं देते और परिवार नियोजन का पालन नहीं करते हैं, तब तक उनके वोटों की जरूरत नहीं है. ‘मियां’ शब्द बंगाली भाषी मुसलमानों के लिए इस्तेमाल किया जाता है.
यह भी पढ़ें: BJP नेता संगीत सोम ने किया विरोध, बोले- वेस्ट यूपी अलग राज्य बना तो बन जाएगा ‘मिनी पाकिस्तान’