असम विधानसभा चुनाव: कांग्रेस ने 42 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी की, गौरव गोगोई को कहां से मिला टिकट?
असम में होनेवाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 42 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. जोरहाट विधानसभा सीट से पार्टी ने गौरव गोगोई को मैदान में उतारा है.
नई दिल्ली: असम की चुनावी सरगर्मी तेज होते ही मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने अपने मोहरों की पहली चाल चल दी है. पार्टी ने राज्य की 126 सदस्यीय विधानसभा के लिए 42 उम्मीदवारों की पहली फेहरिस्त सार्वजनिक की है. इस सूची में अनुभव और क्षेत्रीय समीकरणों का तालमेल बिठाने की कोशिश की गई है. चुनाव आयोग द्वारा तारीखों की संभावित घोषणा से पहले कांग्रेस ने अपनी रणनीति स्पष्ट कर दी है. पार्टी का लक्ष्य पिछले चुनावों के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन कर सत्ता में वापसी करना है.
कांग्रेस की इस सूची में सबसे चर्चित नाम गौरव गोगोई का है. लोकसभा में विपक्ष के उपनेता और जोरहाट के सांसद गौरव गोगोई अब जोरहाट विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में उतरेंगे. उनके चुनाव लड़ने से इस क्षेत्र में मुकाबला बेहद दिलचस्प होने की उम्मीद है. गोगोई के अलावा पार्टी ने अभिजीत पॉल को सिलचर और इंद्रनील पेगु को माजुली जैसी महत्वपूर्ण सीटों से उम्मीदवार बनाया है. इन दिग्गजों की साख अब मतदाताओं के हाथ में है.
Also Read
- पाकिस्तान फिर कराएगा इंटरनेशनल बेइज्जती! रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने ईरान के साथ अमेरिका-यूएस जंग में भारत को घसीटा
- 'भारत में नहीं बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम', होर्मुज संकट के बीच सरकार ने बताया कितने दिनों का है तेल भंडार
- मिडिल ईस्ट की जंग का 'थाली कनेक्शन'; फल-सब्जियों से लेकर दाल और तेल तक, जानें आपकी जेब पर कितनी पड़ेगी मार?