IND vs PAK: 'खिलाड़ी राजनेता नहीं हैं...' एशिया कप भारत-पाकिस्तान मैच पर बोले श्री श्री रविशंकर, कहा- 'वे स्वतंत्र हैं'
भारत-पाकिस्तान एशिया कप मैच पर, आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रविशंकर कहते हैं, 'खेल दुनिया भर के लोगों को एकजुट करते हैं. खिलाड़ी राजनेता नहीं हैं; वे स्वतंत्र हैं. हमें संघर्ष से परे देखना चाहिए.'
Asia Cup 2025: आज, रविवार को एशिया कप में इंडिया और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच को लेकर भारत में आक्रोश फैला हुआ है. विपक्षी दलों ने इसे पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों और सीमा पर अपने प्राणों की आहुति देने वाले भारतीय सैनिकों का अपमान बताया है.
इसी बीच भारत-पाकिस्तान एशिया कप मैच पर, आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रविशंकर का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा, 'खेल दुनिया भर के लोगों को एकजुट करते हैं. खिलाड़ी राजनेता नहीं हैं; वे स्वतंत्र हैं. हमें संघर्ष से परे देखना चाहिए.'
Also Read
- Hindi Diwas 2025: 'हिंदी हमारी पहचान और धरोहर...,' पीएम मोदी से लेकर देशभर के अन्य नेताओं ने दी शुभकामनाएं
- Asia Cup 2025: टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका! PAK के खिलाफ मैच से पहले शुभमन गिल की चोट ने बढ़ाई भारतीय फैंस की चिंता
- Bharuch Fire Incident: गुजरात के भरूच की पनोली GIDC में भीषण आग, 15 से ज्यादा दमकल गाड़ियां मौके पर
उद्धव ठाकरे ने किया विरोध प्रदर्शन का ऐलान
22 अप्रैल को, पाकिस्तानी आतंकवादियों ने दक्षिण कश्मीर के पहलगाम के बैसरन मैदान में हमला किया, जिसमें 26 नागरिक मारे गए, जिनमें से अधिकांश पर्यटक थे. शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने पूरे महाराष्ट्र में 'सिंदूर' विरोध प्रदर्शन की घोषणा करते हुए कहा कि मैच का बहिष्कार दुनिया को आतंकवाद पर भारत के रुख से अवगत कराने का एक अवसर है.
टिकटों की बिक्री हुई कम
भारत-पाकिस्तान मैच इस बार विवादों और टिकटों की वजह से चर्चा में है. भारत में कई राजनीतिक दल और संगठन इस मैच का विरोध कर रहे हैं. कुछ लोग सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं, तो कई मशहूर हस्तियां और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर पाकिस्तान के खिलाफ मैच न देखने की बात कह रहे हैं.
वहीं दुबई में टिकटों ने आयोजकों की परेशानी बढ़ा दी है. आमतौर पर भारत-पाक मैच के टिकट कई दिन पहले ही बिक जाते हैं, लेकिन इस बार मैच से दो दिन पहले तक सिर्फ 50% टिकट ही बिके. वजह बॉयकॉट नहीं, बल्कि टिकटों की महंगी कीमत बताई जा रही है.