Video: जूता-चप्पल, थप्पड़-इंक के बाद अब फेंका गया पत्थर, अरविंद केजरीवाल पर हमला!

Arvind Kejriwal: आम आदमी पार्टी ने शनिवार को आरोप लगाया कि नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में डोर-टू-डोर अभियान के दौरान आम आदमी पार्टी (आप) प्रमुख अरविंद केजरीवाल के काफिले पर हमला किया गया. इसका वीडियो भी सामने आया है.

Social Media
Gyanendra Tiwari

Arvind Kejriwal: दिल्ली में चुनाव प्रचार के बीच सत्ताधारी आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी जारी है. शनिवार को आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया है कि बीजेपी नेता परवेश वर्मा के कथित गुंडों ने अरविंद केजरीवाल पर हमला किया. उनकी कार पर पत्थर फेंके गए. पार्टी सूत्रों के मुताबिक, केजरीवाल पर यह हमला उस समय किया गया जब वो नई दिल्ली विधानसभा में चुनाव प्रचार कर रहे थे. दावा किया जा रहा है कि गुंडों से लोकल लोगों की भी झड़प हुई. स्थानी लोगों ने बीच बचाव किया और कथित गुंडों को भगाया भी. बीजेपी ने आप के आरोपों पर पलटवार करते हुए झूठा बताया है. 

दिल्ली विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक दल प्रचार-प्रसार में जुट गए हैं. शनिवार को आम आदमी पार्टी ने बीजेपी नेता पर आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल की कार पर हमला करवाया.  AAP का दावा है कि केजरीवाल की कार पर हमला हुआ, जबकि भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने कहा कि वाहन ने दो लोगों को टक्कर मारी. 

AAP ने शेयर किया Video

अरविंद केजरीवाल की कार पर हमला होने का मामला अब दिल्ली विधानसभा चुनावों में एक नया विवाद बन  गया है. AAP और BJP दोनों ने अपनी-अपनी व्याख्याएं दी हैं, और राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो चुका है. हालांकि, सच क्या है, यह तो जांच के बाद ही साफ होगा, लेकिन इस घटनाक्रम से यह साफ है कि चुनावी माहौल में राजनीतिक दल किसी भी विवाद का इस्तेमाल अपने पक्ष में करने से नहीं चूकते.