'गाजा को लेकर आपने बड़ी-बड़ी बातें की लेकिन बांग्लादेश के हिंदुओं के लिए...', अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी को घेरा
Anurag Thakur On Rahul Gandhi: बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने लोकसभा में शून्य काल के दौरान बोलते हुए नेता विपक्ष राहुल गांधी पर बांग्लादेश में हो रहे हिंदुओं के खिलाफ न बोलने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि ये लोग गाजा पर तो बड़ी-बड़ी बाते करते थे लेकिन बांग्लादेश में हो रहे हिंदुओं के ऊपर अत्याचार पर इनके मुंह से एक बात नहीं निकलती.
Anurag Thakur On Rahul Gandhi: शुक्रवार को लोकसभा में शून्य काल के दौरान अपने भाषण में BJP सांसद अनुराग ठाकुर ने विपक्ष के नेता और रायबरेली से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने राहुल गांधी पर बांग्लादेश में हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यक समुदायों की सुरक्षा की अनदेखी करने का आरोप लगाया. बांग्लादेश में अंतरिम सरकार का गठन हो चुका है. नोबेल पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस ने वहां के अंतरिम सलाहकार की शपथ ली. मोहम्मद यूनुस के शपथ लेने पर पीएम मोदी ने उन्हें बधाई दी. इसी के साथ उन्होंने हिंदुओं की सुरक्षा और भारतीय नागिरकों की सुरक्षा का मुद्दा भी उठाया. वहीं, राहुल गांधी ने भी एक्स पर बधाई.
राहुल गांधी के बधाई ट्वीट को लेकर अनुराग ठाकुर ने लोकसभा में शून्य काल के दौरान बोलते हुए राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि ये गाजा पर बढ़ी-बढ़ी बाते करते हैं लेकिन बांग्लादेश के हिंदुओं और वहां के अल्पसंख्यकों पर ये कुछ नहीं बोल रहे हैं.
"आप गाजा पर बढ़ी-बढ़ी बाते करते हो लेकिन बांग्लादेशे के हिंदुओं पर..."
अनुराग ठाकुर ने कहा कि हमारे पड़ोसी देश बांग्लादेश में जो कुछ हुआ, उससे हम सभी चिंतित हैं. सभी दलों ने एक स्वर में वहां के हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई. लेकिन यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के नेता को बधाई देते हुए हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के बारे एक शब्द भी नहीं कहा. आखिर उन्हें बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा के बारे में बात क्यों नहीं करनी पड़ी? उन्हें कौन रोक रहा है? आप गाजा की बात करते हैं, लेकिन बांग्लादेश की नहीं.
वहीं, पीएम मोदी ने एक्स पर यूनुस को बधाई देते हुए लिखा- "प्रोफेसर मोहम्मद यूनुस को उनकी नई ज़िम्मेदारी संभालने पर मेरी शुभकामनाएं. हम उम्मीद करते हैं कि जल्द ही सामान्य स्थिति बहाल हो जाएगी, जिससे हिंदुओं और अन्य सभी अल्पसंख्यक समुदायों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी. भारत शांति, सुरक्षा और विकास के लिए दोनों देशों के लोगों की साझा आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए बांग्लादेश के साथ काम करने के लिए प्रतिबद्ध है."
अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी के इसी ट्वीट को लेकर राहुल गांधी को घेरा. अनुराग ठाकुर ने कहा कि राहुल ने अपने ट्वीट में बांग्लादेश के हिंदुओं के लिए एक शब्द नहीं लिखा.
और पढ़ें
- '170 से ज्यादा सीटें हासिल करेगा MVA', जयंत पाटिल ने की महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में जीत की भविष्यवाणी
- 'संविधान की वजह से मिली जमानत, केजरीवाल भी आएंगे बाहर', जेल से निकलते ही मनीष सिसोदिया ने सरकार पर कर दिया जुबानी हमला
- 'हम सिद्धारमैया के साथ हैं, कांग्रेस मजबूती से खड़ी है...', जन आंदोलन यात्रा में डी के शिवकुमार ने भरी हुंकार