Kota Suicide: कोटा में NEET की तैयारी कर रही छात्रा ने की खुदकुशी, सकते में प्रशासनिक अमला...मचा हड़कंप
राजस्थान के कोटा में छात्रा ने खुदकुशी कर ली है. छात्रा ब्लेज हॉस्टल इलेक्ट्रॉनिक कॉपलेक्स में रहकर रही थी पढ़ाई. फिलहाल विज्ञान नगर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है.
Girl Student Suicide In Kota: राजस्थान (Rajasthan) के कोटा (Kota ) में एक और कोचिंग स्टूडेंट ने अपनी जान दे दी है. नीट (NEET) की तैयारी कर रही छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या (Suicide) कर ली है. मृतका की पहचान रिचा सिंह के रूप में हुई जो झारखंड (Jharkhand) की राजधानी रांची (Ranchi) की रहने वाली थी. छात्रा ब्लेज हॉस्टल इलेक्ट्रॉनिक कॉपलेक्स में रहकर रही थी पढ़ाई. फिलहाल विज्ञान नगर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है.
खोखले साबित हो रहे दावे
खुदकुशी रोकने के लिए सरकार तमाम प्रयास और दावे खोखले साबित हो रहे हैं. मृतक छात्रा शहर के विज्ञान नगर इलाके में रहकर पढ़ाई कर रही थी. पुलिस ने बताया कि छात्रा मई के महीने में ही हॉस्टल में रहने आई थी. देर शाम छात्रा अपने कमरे से बाहर नहीं निकली तो दोस्तों ने कमरे का गेट खटखटाया, लेकिन कोई आवाज नहीं आई. सूचना हॉस्टल में मौजूद कर्मचारियों को दी गई. हॉस्टल में मौजूद कर्मचारियों ने कमरे में देखा तो उनके होश उड़ गए. छात्रा ने फंदे में झूलकर खुदकुशी कर ली थी.
24 छात्रों ने किया सुसाइड
कोटा में कोचिंग छात्रों की खुदकुशी गंभीर विषय है. इस साल अब तक 24 छात्रों ने कोटा में सुसाइड किया है. अधिकतर छात्रों की आत्महत्या के पीछे की वजह पढ़ाई को लेकर मानसिक तनाव सामने आया है. पुलिस का कहना है कि जिस छात्रा ने सुसाइड किया उसके कमरे से फिलहाल कोई नोट नहीं मिला है. परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है.
यह भी पढ़ें: Jammu & Kashmir: आतंकियों की गोली खाकर आर्मी डॉग 'केंट' ने बचाई अपने हैंडलर की जान, देश के लिए दिया बलिदान