आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका, 18 लोगों की मौत; मुख्यमंत्री ने जताया दुख

आंध्र प्रदेश में पटाखा फैक्ट्री में धमाका हो गया. इस हादसे में करीब 18 लोगों की मौत हो गई.

X
Ashutosh Rai

शनिवार को आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले के वेट्टलापलेम गांव में एक दर्दनाक हादसा हो गया. इस हादसे में करीब 18 लोगों की मौत हो गई. एक पटाखान बनाने वाली यूनिट में अचानक धमाका हुआ. इस धमाके से पहले यूनिट में करीब 20 लोग मौजूद थे. कई घायलों को अस्पताल भी ले जाया गया है. धमाके में मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है. कलेक्टर और डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट सागिली शान मोहन के मुताबिक, घायलों में से कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है.

5 किलोमीटर दूर गूंजी आवाज

लोकल लोगों ने बताया कि धमाका दोपहर करीब 2 बजे हुआ था. धमाका इतना जोरदार था कि उसकी आवाज 5 किलोमीटर दूर तक सुनी जा सकती थी. गांव वाले मौके पर पहुंचे और घायलों को हॉस्पिटल ले जाने लगे. धमाका इतना जोरदार था कि लाशें पास के धान के खेतों में गिर गईं. हरे-भरे धान के खेतों के बीच एक डरावना मंजर देखने को मिला. लोकल लोग खाद की बोरियों से बनी चादरों में लाशें ले जा रहे थे. गृह मंत्री ने आशंका जताई कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है. उन्होंने कहा कि कई लोगों को गंभीर हालत में अस्पतालों में भर्ती कराया गया है.

पुलिस का बयान

पुलिस ने पास के खेतों में बिखरे शरीर के हिस्सों का पता लगाने के लिए ड्रोन तैनात किए हैं. हॉस्पिटल में भर्ती घायल 90 से 100 परसेंट जल गए हैं. उनका इलाज चल रहा है.

सीएम ने जताया दुख

चीफ मिनिस्टर एन. चंद्रबाबू नायडू ने घटना पर गहरा दुख जताया है. उन्होंने संबंधित मंत्रियों और सीनियर अधिकारियों को हालात पर नजर रखने के लिए मौके पर जाने का आदेश दिया है. एडमिनिस्ट्रेशन राहत और बचाव के काम में लगा हुआ है.

राज्य की होम मिनिस्टर वंगालपुडी अनीता ने डर जताया कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है. सभी घायलों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है.