menu-icon
India Daily

‘मैं तैयार हूं, कल 3 बजे तक…’ लगातार चल रहे हंगामे को लेकर अमित शाह ने किया विपक्ष को चैलेंज

विपक्ष लगातार पेपर लीक और लाठीचार्ज को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से जवाब मांग रहा था. अब अमित शाह ने साफ कह दिया है कि सरकार इस मुद्दे पर चर्चा के लिए पूरी तरह तैयार है.

Shilpa Shrivastava
‘मैं तैयार हूं, कल 3 बजे तक…’ लगातार चल रहे हंगामे को लेकर अमित शाह ने किया विपक्ष को चैलेंज
Courtesy: Pinterest

नई दिल्ली: विपक्ष लगातार नीट पेपर लीक और जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के दौरान हुए लाठीचार्ज को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से जवाब मांग रहा था. अब अमित शाह ने साफ कह दिया है कि सरकार इस मुद्दे पर चर्चा के लिए पूरी तरह तैयार है. अमित शाह ने विपक्ष से अपील की कि संसद को सुचारू रूप से चलने दें ताकि महत्वपूर्ण मुद्दों पर बातचीत हो सके.

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, "देखिए सबसे पहले लापता और भाग गए हैं इस प्रकार की भाषा भारत की सर्वाजनिक जीवन में, संसदीय जीवन में अभी अभी सुनाई देती है. जब से संसद सत्र शुरू हुआ है तब से मैं लगातार संसद में आता हूं और अपने चैंबर में बैठा हूं, चूंकि विपक्ष सदन को चलने नहीं दे रहे हैं. तो कोई जाकर क्या करेगा?..."

हर सवाल का जवाब देने को तैयार:

इसके अलावा यह भी कहा, “मेरी ओर से मैंने भी कह दिया कि मैं किसी भी सवाल का जवाब देने के लिए तैयार हूं लेकिन वो चर्चा ही नहीं होने देना चाहते हैं....आज 3 बजे तक वो स्पीकर साहब को पत्र दें और कल 3 बजे तक हम सभी प्रकार की चर्चा के लिए तैयार हैं मैं सदन में बैठूंगा और सबको सुनूंगा और सब चीजों का जवाब दूंगा....अब विपक्ष को तय करना है उनको चर्चा करनी है या हंगामा करना है.”

उन्होंने जोर दिया कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सरकार हमेशा हर मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार रहती है. संसद में चर्चा के लिए नियम और प्रक्रिया तय है. इतने गंभीर मुद्दे पर सिर्फ एक बयान से काम नहीं चलता. विस्तार से चर्चा होती है और सरकार हर सवाल का जवाब देने को तैयार है. आवश्यकता पड़ने पर प्रश्न काल को भी स्थगित करने के लिए सरकार राजी है, बशर्ते स्पीकर अनुमति दें.