BJP की जीत पर अखिलेश यादव का रिएक्शन, INDI अलायंस के भविष्य को लेकर कही बड़ी बात

विधानसभा चुनावों में चार में से तीन राज्यों में बीजेपी की बड़ी जीत के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव की बड़ी प्रतिक्रिया सामने आयी है.

Avinash Kumar Singh

नई दिल्ली: विधानसभा चुनावों में चार में से तीन राज्यों में बीजेपी की बड़ी जीत के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव की बड़ी प्रतिक्रिया सामने आयी है. अखिलेश यादव ने बडा बयान देते उम्मीद जताया कि भविष्य में नतीजे अलग होंगे. अगर बीजेपी जैसी पार्टी से लड़ना है, तो विपक्षी दल को अनुशासन के साथ मुकाबला करना होगा.

'भविष्य में नतीजे विधानसभा चुनाव से होंगे अलग'

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने तीन राज्यों में बीजेपी की जीत और इंडिया गठबंधन के भविष्य पर बोलते हुए कहा "हम परेशान नहीं हैं.  लोकतंत्र में ऐसे नतीजे आते रहते हैं. इसका मतलब यह नहीं है कि 'सबका साथ और सबका विकास' हो रहा है. अगर हमें बीजेपी जैसी पार्टी से लड़ना है तो हमें मजबूती से लड़ना होगा. यह एक लंबी लड़ाई होगी. अनुशासन के साथ उनका सामना करेंगे. मुझे उम्मीद है कि भविष्य में नतीजे इससे अलग होंगे"

तीनों राज्यों में BJP ने लहराया परचम 

राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में हार के साथ कांग्रेस पार्टी हिंदी पट्टी के एक बड़े हिस्से में सत्ता से बाहर हो गई है. राजस्थान में बीजेपी ने 115 सीटें जीतकर सत्ता में वापसी की है तो वहीं कांग्रेस 69 सीटों से संतोष करना पड़ा है. वहीं छत्तीसगढ़ की 90 विधानसभा सीटों में से बीजेपी को 54 और कांग्रेस को 35 सीटें मिली है. इसके साथ ही साथ मध्य प्रदेश में बीजेपी को 163 सीटें मिली हैं तो कांग्रेस को 66 सीटों के साथ विपक्ष में बैठना पड़ा.