‘एक होकर आवाज उठाओ…” E20 पेट्रोल के खिलाफ AAP का बड़ा आंदोलन, पीएम आवास तक मार्च का ऐलान
आम आदमी पार्टी (AAP) अब E20 पेट्रोल के मुद्दे पर बड़ा आंदोलन शुरू करने जा रही है. पार्टी का कहना है कि अगर सरकार इस फैसले को वापस नहीं लेती, तो आंदोलन और बड़ा रूप लेगा.
नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (AAP) अब E20 पेट्रोल के मुद्दे पर बड़ा आंदोलन शुरू करने जा रही है. पार्टी का कहना है कि अगर सरकार इस फैसले को वापस नहीं लेती, तो आंदोलन और बड़ा रूप लेगा. AAP अगले हफ्ते प्रधानमंत्री आवास पर पिटीशन देने की भी तैयारी कर रही है. आप पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि देश के युवाओं ने पहले एक होकर आवाज उठाई थी, जिससे केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना पड़ा. अब E20 के मुद्दे पर भी हमें एकजुट होकर लड़ना होगा.
केजरीवाल ने कहा कि इस शनिवार को पार्टी ‘नेशनल टाउनहॉल अगेंस्ट E20’ आयोजित कर रही है. इसमें लोग अपनी समस्या बता सकते हैं. इसमें ऑनलाइन भी शामिल हुआ जा सकता है. केजरीवाल ने कहा कि लोग E20 पेट्रोल से बहुत परेशान हैं. गाड़ियों में खराबी आ रही है, इंजन खराब हो रहा है. उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से अपील की कि E20 की समस्या का तुरंत समाधान करें.
Also Read
- सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, 'शांतिपूर्ण प्रदर्शन का अधिकार संवैधानिक, लाठीचार्ज का कोई बहाना नहीं'
- 'धर्मेंद्र प्रधान जिंदाबाद...' इस्तीफे के बाद पहली बार संसद पहुंचे पूर्व शिक्षा मंत्री, NDA सांसदों ने पाग पहनाकर किया स्वागत
- 'आपने सब कुछ कुर्बान कर दिया, मैं नाकाम रही', NEET में कम अंक आने के बाद छात्रा ने की खुदकुशी; जांच जारी
केजरीवाल ने बताया कि उन्हें 8588833212 पर WhatsApp मैसेज भेजना होगा. उन्हें शुक्रवार शाम तक एक लिंक भेजा जाएगा, जिसके जरिए वे शनिवार सुबह 11:30 बजे के बाद लिंक पर क्लिक करके कार्यक्रम में शामिल हो सकेंगे."