West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026

दिल्ली से कश्मीर तक लुढ़का तापमान, बर्फबारी से बढ़ेगी ठिठुरन, जानें अपने शहर का हाल

उत्तर भारत में शीतलहर और बर्फीली हवाओं ने ठंड को चरम पर पहुंचा दिया है. 7 दिसंबर को बारिश, बर्फबारी और कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है. कई राज्यों में तापमान लुढ़ककर सीजन के न्यूनतम स्तर पर पहुंच गया है.

X
Babli Rautela

उत्तर भारत इस समय कड़ाके की सर्दी से कांप रहा है. हवा में बढ़ती नमी और पहाड़ों से गुजर रहे वेस्टर्न डिस्टर्बेंस ने मौसम को और कठोर बना दिया है. धूप बेअसर हो चुकी है और सुबह-शाम गलन वाली ठंड का एहसास बढ़ गया है. मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में और गिरावट की चेतावनी दी है. वहीं पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में कोहरा बढ़ने के आसार हैं.

हिमालयी क्षेत्रों में बदलते मौसम का सीधा असर पंजाब पर दिख रहा है. शीतलहर की रफ्तार इतनी ज़्यादा है कि दिन में भी तापमान सामान्य से 4 डिग्री नीचे रिकॉर्ड हो रहा है.

 फरीदकोट फिलहाल राज्य का सबसे ठंडा स्थान

  •  पठानकोट: 5.2°C
  •  बठिंडा: 4.2°C
  •  गुरदासपुर: 5°C
  •  अमृतसर: 5.6°C

हरियाणा में कोल्ड वेव की मार

हरियाणा में भी शीतलहर ने हालात बिगाड़ दिए हैं.

  •  नारनौल: 3.8°C
  •  हिसार: 4.7°C
  •  सिरसा: 6.4°C

सुबह घना कोहरा छाया रहने से विजिबिलिटी बेहद कम हो गई है. न्यूनतम तापमान 4 डिग्री तक नीचे पहुंचने से ठिठुरन तेज हो गई है.

राजस्थान में चरम पर सर्दी 

राजस्थान में शेखावटी क्षेत्र इस समय सबसे ठंडे इलाकों में शामिल है.

  •  फतेहपुर और शेखावटी: 2.3°C
  •  सीकर: 3°C
  •  नागौर: 3.3°C
  •  चुरू: 4.5°C

मौसम विभाग ने घने कोहरे और बर्फीली हवाओं का अलर्ट जारी किया है. अगले सप्ताह भी ठंड का असर जारी रहने का अनुमान है.

दिल्ली-NCR में कांपने वाली सर्दी

दिल्ली-NCR में सर्दी का सितम बढ़ता जा रहा है.

  •  शीतलहर की रफ्तार: 10 किमी प्रति घंटा
  •  अनुमानित तापमान: न्यूनतम 5°C, अधिकतम 24°C

धूप का असर लगभग खत्म हो चुका है और हवा में मौजूद नमी कोहरे को और गाढ़ा कर रही है.
दिल्ली का AQI 360 तक पहुंच गया है, जो बेहद खराब श्रेणी में आता है. प्रदूषण से राहत अभी संभव नहीं दिख रही.

उत्तर प्रदेश में कोहरा और पाला

यूपी में सुबह-शाम गाढ़े कोहरे ने यातायात को प्रभावित किया है.

  •  कानपुर: सबसे ठंडा शहर, 4°C
  •  कई जिलों में न्यूनतम तापमान: 8°C
  •  अधिकतम तापमान: 22–25°C

बिहार में भी तापमान लगातार गिर रहा है और अगले सप्ताह तक ठंड और बढ़ने की आशंका है.