menu-icon
India Daily

दिल्ली में हाई रहेगा टेंपरेचर, इन 5 राज्यों में बारिश की चेतावनी! IMD अलर्ट जारी

देश में मौसम का हाल धीरे-धीरे बदलता जा रहा है. मैदानी इलाकों में गर्मी बढ़ रही है, हालांकि पहाड़ी इलाकों में अभी भी बारिश की चेतावनी दी गई है.

shanu
Edited By: Shanu Sharma
दिल्ली में हाई रहेगा टेंपरेचर, इन 5 राज्यों में बारिश की चेतावनी! IMD अलर्ट जारी
Courtesy: ANI

उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में गर्मी का प्रकोप तेजी से बढ़ता जा रहा है. वहीं दूसरी ओ पहाड़ी राज्यों में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने की वजह से बारिश और बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी जारी की है. 

IMD के अनुसार इस हफ्ते में उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है. गुजरात और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में भी टेंपरेचर हाई रहेगा. पंजाब के कुछ इलाकों में 28 फरवरी तक सुबह के समय कोहरा छाने का अनुमान है, जो दृश्यता प्रभावित कर सकता है. 

दिल्ली से सटे राज्यों का हाल

दिल्ली-एनसीआर में अब धीरे-धीरे मौसम बदलना शुरू हो गया है. टेंपरेचर लगातार बढ़ता जा रहा है. आज से आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा, यहां अधिकतम तापमान 29 से 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना, हालांकि सुबह के समय में हल्की धुंध लोगों के लिए परेशानी बन सकती है. वहीं उत्तर प्रदेश में भी गर्मी तेजी से बढ़ना शुरू हो गया है.

राज्य में कहीं भी बारिश की कोई संभावना नहीं जताई गई है. वहीं यूपी के सटे राज्य बिहार के तापमान में भी लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. तेजी से बदल रहे मौसम में लोगों के हेल्थ पर असर पर सकता है. ऐसे में बच्चों और बुजुर्गों को खास तौर पर सतर्क रहने की सलाह दी गई है. 

पहाड़ों में अभी भी सर्तक रहने की सलाह जारी 

वहीं पहाड़ी राज्यों में दो कमजोर पश्चिमी विक्षोभों के प्रभाव से बारिश से लेकर बर्फबारी तक की संभावना है. आज जम्मू-कश्मीर से लेकर हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी हल्की से मध्यम बारिश या फिर बर्फबारी भी हो सकती है. हालांकि घूमने वाले लोगों के लिए अभी का मौसम बिल्कुल परफेक्ट माना जा रहा है. इसके बाद धीरे-धीरे बारिश तेज होगी और तापमान में भी बढ़ोतरी होने का अनुमान है. अभी के समय में सुबह और शाम का समय पर्यटकों के लिए बेस्ट है.

पूर्वोत्तर और दक्षिण में भी हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है. IMD अपडेट के मुताबिक उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल तथा सिक्किम में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है. वहीं केरल, तमिलनाडु, असम और मेघालय में भी गरज के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई है.