दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में हीट वेव, श्रीनगर में आधी-तूफान की चेतावनी; जाानें कैसा रहेगा आज का मौसम
आज, 21 मई को दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई इलाकों में हीट वेव चलने की चेतावनी है. हालांकि कुछ राज्य ऐसे भी हैं, जहां बारिश से लोगों को राहत मिलेगी.
देश के कई राज्यों में इस समय भीषण गर्मी ने लोगों के लिए मुसीबत खड़ी कर दी है. हालांकि दूसरी ओर कुछ राज्य ऐसे भी हैं, जहां झमाझम बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है. भारत में मौसम का दो रूप दिख रहा है, एक ओर जहां हीट वेव ने लोगों को घर में रहने के लिए मजबूर कर दिया है, वहीं दूसरी तरफ 70 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाले आंधी-तूफान के कारण लोग चाहकर भी नहीं निकल पा रहे हैं.
मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक पूर्व और दक्षिण के कुछ हिस्सों में मानसून की एंट्री हो सकती है. वहीं उत्तर भारत में अभी लोगों को खास राहत मिलती नजर नहीं आ रहा है. हालांकि पहाड़ी राज्या जम्मू, हिमाचल और उत्तराखंड के कुछ इलाकों में लोगों को राहत मिलेगी.
दिल्ली समेत इन राज्यों में गर्मी
दिल्ली-एनसीआर के इलाके में आज भी हीट वेव अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान तापमान 45 डिग्री के भी पार पहुंच सकता है. गर्म हवाएं लोगों के लिए घातक साबित हो कती है. ऐसे में सुबह 11 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक कमरे से बाहर ना निकलने की सलाह दी गई है. यूपी में भी आज लू का अलर्ट जारी किया गया है.
हालांकि कुछ जिलों में तापमान थोड़ा ठंडा रहेगा. लेकिन अधिकतर जिलों में गर्मी के कारण किसानों और मवेशियों को परेशानी उठानी पड़ सकती है. बिहार के कई जिलों में आज बारिश की संभावना है. हालांकि राजधानी पटना में कोई खास राहत नहीं मिलेगी. वहीं जहानाबाद और गया में लू चलने की संभावना जताई गई है. राजस्थान में अभी गर्मी चरम पर है. राजस्थान की रेत बिल्कुल तप रही है.
गरज-चमक के साथ बारिश के आसार
हिमाचल प्रदेश में आज गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है. तेज हवाएं मौसम को सुहाना बनाएंगी. शिमला, मनाली और अन्य जगहों पर घूमने आए पर्यटकों को खूबसूरत मौसम का एहसास होगा. झारखंड में भी मौसम सही रहेगा. मौसम विभाग के मुताबिक राज्य के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. हालांकि कुछ इलाकों में आंधी के भी अलर्ट हैं.
उत्तराखंड में तेज हवाएं चलेंगी. आसमान में बादल छाए रहेंगे, जिससे मौसम सुहाना होगा. हालांकि कुछ पहाड़ी इलाकों में बारिश के कारण मुसीबत बढ़ सकती है. जम्मू-कश्मीर के कई जिलों में आज तेज हवाएं चलेंगी. गरज-चमक के साथ तेज बारिश मौसम ठंडा करेगा. श्रीनगर, उधमपुर समेत कई जिलाओं में मौसम ठंडा रहेगा.