अगर ज्ञानेश नहीं जाएंगे तो... आदित्य ठाकरे ने CJP के 2 अक्टूबर के प्रदर्शन का किया समर्थन
आदित्य ठाकरे ने सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर अभिजीत दीपके के 2 अक्टूबर से देशव्यापी प्रदर्शन के आह्वान का समर्थन किया है.
शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के आह्वान का समर्थन किया है. यह अपील CJP संस्थापक अभिजीत दीपके की ओर से की गई थी. दीपके ने कहा है कि अगर कुमार इस्तीफा नहीं देते हैं तो 2 अक्टूबर से देशभर में प्रदर्शन शुरू किए जाएंगे.
ठाकरे ने किया समर्थन
अभिजीत दीपके ने शुक्रवार को कहा था कि अगर ज्ञानेश कुमार शनिवार तक पद से इस्तीफा नहीं देते हैं तो मुंबई से विरोध शुरू किया जाएगा और 2 अक्टूबर को इसे दूसरे शहरों तक ले जाया जाएगा. उनके इस बयान पर आदित्य ठाकरे ने समर्थन जताया. ठाकरे ने कहा कि अगर कुमार नहीं जाते हैं तो 2 अक्टूबर से मुंबई में बड़ी संख्या में लोग कथित ‘वोट चोरी’ के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे. दीपके ने इसके जवाब में ठाकरे को समर्थन के लिए धन्यवाद दिया.
Also Read
चुनाव आयोग ने क्या कहा?
इस रिपोर्ट के बाद आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर राजनीतिक बहस तेज हुई. कुछ विपक्षी नेताओं ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है. दूसरी ओर, चुनाव आयोग ने आंतरिक मतभेदों को सामान्य विचार-विमर्श का हिस्सा बताया है और कहा है कि आयोग के फैसले सर्वसम्मति से लिए गए. इस पूरे मामले में एक तरफ विपक्षी नेताओं की आपत्तियां हैं, वहीं आयोग अपने फैसलों की प्रक्रिया का बचाव कर रहा है.