IPL 2026 West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026 US Israel Iran War Tamil Nadu Assembly Election 2026

हवा में उड़ते जहाज में लग गई आग, हलक में आ गई थी 179 यात्रियों की जान, डरा देगी यह घटना

विमान के इंजन में आग लगने के बाद से बेंगलुरू एयरपोर्ट पर इमरजेंसी घोषित कर दी गई. इसमें 179 यात्री सवार थे. सभी को आपातकालीन स्थिति में निकाला गया.  

India Daily Live

पुणे से कोच्चि के लिए जाने वाले एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान के इंजन में शनिवार रात उड़ान भरने के तुरंत बाद आग लगने के कारण बेंगलुरु हवाई अड्डे पर उसकी इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. इसमें 179 यात्री सवार थे. सभी को आपातकालीन स्थिति में निकाला गया.  इस घटना के कारण चालक दल के छह सदस्यों सहित यात्री कर्नाटक की राजधानी में लगभग 13 घंटे तक फंसे रहे. 

विमान के इंजन में आग लगने के बाद से बेंगलुरू एयरपोर्ट पर फुल स्केल इमरजेंसी घोषित कर दी गई. एयरपोर्ट पर इमरजेंसी की घोषणा होने के बाद ही लोगों के बीच अफरा-तफरा मच गई. कुछ ही दिनों में एयर इंडिया में आग लगने की यह दूसरी घटना थी. एयर इंडिया एक्सप्रेस के प्रवक्ता ने टीओआई को बताया कि "चालक दल ने किसी भी मेहमान को कोई चोट नहीं पहुंचाए है. अधिकारी ने कहा कि लगने के कराण की जांच की जा रही है. 

तुरंत बाहर निकलने और रनवे पर भागे

विमान में सवाल पियानो के पति जोस ने घटना को याद करते हुए कहा कि विमान रुकने के बाद, केबिन क्रू ने आपातकालीन निकास सहित दरवाजे खोल दिए. स्लाइडें तैनात की गईं और हमें तुरंत बाहर निकलने और रनवे के पास मैदान की ओर भागने के लिए कहा गया. यह एक डरावनी स्थिति थी, और हमारा हाथ का सामान विमान में वापस छूट गया था. जैसे ही हम भागे, फायर टेंडर और हवाई अड्डे के अधिकारी हमारी ओर दौड़ पड़े. 

एयर इंडिया एक्सप्रेस ने क्या कहा? 

बता दें कि देश का तीसरा सबसे बड़ा व्यस्त एयरपोर्ट के IA है. इस बाबत बीआईएएल ने अपने बयान में कहा कि फ्लाइट IX 1132 विमान के इंजन में आग लगने के बाद रात 11.12 बजे उसकी एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग की गई. इसके बाद एयरपोर्ट पर फुल स्केल इमरजेंसी घोषित कर दी गई है. विमान के इंजन में आग लगने की घटना को लेकर एयर इंडिया एक्सप्रेस की तरफ से बयान जारी किया गया. एयर इंडिया एक्सप्रेस ने अपने बयान में कहा कि विमान के दाहिने इंजन में आग लगी थी.