संसद की सुरक्षा में फिर चूक का मामला; दीवार फांदकर कूदा शख्स, CISF के जवानों से पकड़ा
एक युवक दीवार फांदकर संसद भवन परिसर में कूद गया. युवक शॉर्ट्स और टी-शर्ट पहने हुए था. हालांकि जवानों ने उसे पकड़ लिया. तलाशी के दौरान उसके पास से कई भी आपत्तिजनक सामान नहीं मिला. सीआईएसएफ ने उसे दिल्ली पुलिस को सौंप दिया है.
संसद भवन की सुरक्षा में एक और चूक का मामला सामने आया है. एक शख्स दीवार फांदकर परिसर में पहुंच गया. हालांकि सीआईएसएफ के जवानों ने उसे पकड़ लिया. दरअसल, शुक्रवार के दोपहर में 20 साल का शख्स दीवार कूदकर संसद भवन के परिसर तक पहुंच गया. युवक शॉर्ट्स और टी-शर्ट पहने हुए था. उसे पकड़ लिया गया और तलाशी ली गई.
तलाशी के दौरान उसके पास से कई भी आपत्तिजनक सामान नहीं मिला. सीआईएसएफ ने उसे दिल्ली पुलिस को सौंप दिया है. सूत्रों ने बताया कि पकड़े गए युवक यूपी के अलीगढ़ का रहने वाला है और उसका नाम मनीष है.
अलीगढ़ का रहने वाला है शख्स
सूत्रों ने बताया कि आरोपी युवक अलीगढ़ का है. उसे हिरासत में ले लिया गया है. संसद की सुरक्षा में तैनात जवानों ने जब देखा कि वह परिसर में कूद रहा है तो उसे पकड़ लिया गया, इसके बाद पुलिस की टीम पहुंची और उसे नजदीकी थाने ले गई. उससे पूछताछ की गई. दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हम यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि वह (संदिग्ध युवक) दीवार फांदकर संसद परिसर के अंदर कैसे गया.
अधिकारी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है. उन्होंने बताया कि व्यक्ति मानसिक रूप से ‘अस्वस्थ’ मालूम पड़ता है क्योंकि वह अपना नाम ठीक से नहीं बता पा रहा है. बता दें कि पिछले साल भी संसद के अंदर दो लोग कूद गए थे. 2001 के संसद हमले की बरसी पर पिछले साल 13 दिसंबर को दो लोग शख्स गैलरी से लोकसभा कक्ष में कूद गए थे और पीलेरंग का धुआं छोड़ने वाले कनस्तरों को खोल दिया, जिससे वहां मौजूद सांसदों में दहशत फैल गई थी.