AAP छोड़ BJP में गए 7 सांसद कौन? लिस्ट में हरभजन सिंह, स्वाति मालिवाल समेत ये बड़े नाम
राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने अपने साथ इस्तीफा दे रहे सांसदों का नाम दिया है.
राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. राज्यसभा में उप-नेता के पद से हटाए जाने को लेकर आम आदमी पार्टी के साथ सार्वजनिक विवाद के कुछ दिनों बाद, सांसद राघव चड्ढा ने शुक्रवार को घोषणा की कि वह अब AAP का हिस्सा नहीं रहेेंगे. इसके साथ ही उन्होंने राघव चड्ढा ने अन्य लोगों के नाम भी बताए जो बीजेपी में शामिल होने वाले हैं. सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि अशोक मित्तल, जिन्हें अभी 15 दिन पहले ही राज्यसभी में उप-नेता बनाया गया था. वह बीजेपी में शामिल हो गए.
मूल मूल्यों से भटक गई पार्टी
प्रेस कॉन्फ्रेंस में दुखह मन से बोलते हुए राघव चड्ढा ने कहा कि आम आदमी पार्टी उन आदर्शों और मूल मूल्यों से पूरी तरह भटक गई है, जिनके लिए इसकी शुरुआत की गई थी. उन्होंने ऐलान किया, "मैं आम आदमी पार्टी से खुद को अलग कर रहा हूं और लोगों के करीब जा रहा हूं."
अपराधों का हिस्सा नहीं बनना चाहता थाः राघव चड्ढा
AAP सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि, "मैं आपको असली वजह बता रहा हूं कि मैंने पार्टी की गतिविधियों से खुद को अलग क्यों कर लिया. मैं उनके अपराधों का हिस्सा नहीं बनना चाहता था. मैं उनकी दोस्ती के लायक नहीं था, क्योंकि मैं उनके अपराधों में शामिल नहीं था. हमारे पास सिर्फ़ दो ही विकल्प थे, या तो राजनीति छोड़ दें और पिछले 15-16 सालों में किए गए अपने जनहित के कामों को छोड़ दें या फिर अपनी ऊर्जा और अनुभव के साथ सकारात्मक राजनीति करें. इसलिए, हमने फैसला किया है कि हम, जो राज्यसभा में AAP के 2/3 सदस्य हैं, भारत के संविधान के प्रावधानों का इस्तेमाल करते हुए खुद को बीजेपी में मिला लेंगे."
दो-तिहाई से ज्यादा सांसद बीजेपी में शामिल
राघव चड्ढा ने मीडिया को बताया कि उन्होंने इस विलय, इस्तीफों और दूसरी औपचारिकताओं से जुड़े जरूरी कागजात पूरे कर लिए हैं. एक बड़ा दावा करते हुए आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि राज्यसभा में पार्टी के दो-तिहाई से ज्यादा सांसदों ने बीजेपी में शामिल होने का फैसला कर लिया है. उन्होंने बताया कि AAP के पास अभी कुल 10 राज्यसभा सांसद हैं और उनमें से दो-तिहाई से ज्यादा इस फैसले के समर्थन में दिख रहे हैं.
राघव चड्ढा ने बताया कि प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनके साथ तीन सांसद मौजूद थे, जबकि अन्य लोगों में हरभजन सिंह, राजिंदर गुप्ता, विक्रम साहनी और स्वाति मालीवाल शामिल हैं.
1. स्वाति मालीवाल
2. अशोक कुमार मित्तल
3. संदीप पाठक
4. हरभजन सिंह
5. बलबीर सिंह सीचेवाल
6. विक्रमजीत सिंह साहनी