US Israel Iran War

नए पते पर शिफ्ट हुए अरविंद केजरीवाल, जानिए अब कहां होगा दिल्ली के पूर्व सीएम का नया अशियाना?

AAP के प्रमुख और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 95 लोधी एस्टेट स्थित टाइप-VII सरकारी बंगले में शिफ्ट हो गए.

X
Ashutosh Rai

AAP के प्रमुख और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शुक्रवार को 95 लोधी एस्टेट स्थित टाइप-VII सरकारी बंगले में शिफ्ट हो गए. पार्टी ने बताया कि केंद्र सरकार ने उन्हें यह आवास आवंटित किया था. इसी बीच आप में बड़ा भूचाल आ गया. राघव चड्ढा ने सात सांसदों के साथ आप का साथ छोड़ दिया.

अदालत के निर्देशों पर बंगला आवंटित

'X' पर एक पोस्ट में केजरीवाल ने कहा कि केंद्र सरकार ने हाल ही में अदालत के निर्देशों के बाद उन्हें यह बंगला आवंटित किया है. यह आवंटन आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक के तौर पर उनकी स्थिति को ध्यान में रखते हुए किया गया है. केजरीवाल ने कहा, "पिछले कुछ दिनों में केंद्र सरकार ने अदालत के आदेश पर मुझे एक घर आवंटित किया है. यह आवंटन आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक के तौर पर मेरी स्थिति को देखते हुए किया गया है. अब मैं अपने परिवार के साथ उस घर में शिफ़्ट हो गया हूं." टाइप-VII बंगले का आवंटन पिछले साल अक्टूबर में किया गया था. इसके बाद AAP ने पुष्टि की थी कि केजरीवाल 95, लोधी एस्टेट स्थित आवास में शिफ्ट होंगे.