Rakshabandhan 2026

कुंभ मेले में 50-60 लोग मारे गए थे... RCB की जीत के जश्न में भगदड़ पर क्या बोले सीएम सिद्धारमैया

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने गुरुवार को कहा, कई भगदड़ की घटनाएं हुई हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि वह आज बेंगलुरू में हुई भगदड़ का बचाव नहीं करेंगे, जिसमें 11 लोग मारे गए और लगभग 50 घायल हो गए. एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए सिद्धारमैया ने इस वर्ष के शुरू में कुंभ मेले में हुई भगदड़ का भी जिक्र किया, लेकिन उन्होंने कहा कि वह इसका बचाव नहीं कर रहे हैं.

Social Media
Gyanendra Sharma

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की जीत के बाद बेंगलुरु में जश्न का माहौल मातम में बदल गया. भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गई, 33 लोग घायल हो गए. हादसा चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर हुआ. अब इसपर कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया का बयान आया है. उन्होंने कहा कि स्टेडियम के बाहर 3 लाख लोगों की भीड़ थी और इसकी कैपेसियी 35 हजार की है. 

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने गुरुवार को कहा, कई भगदड़ की घटनाएं हुई हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि वह आज बेंगलुरू में हुई भगदड़ का बचाव नहीं करेंगे, जिसमें 11 लोग मारे गए और लगभग 50 घायल हो गए. एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए सिद्धारमैया ने इस वर्ष के शुरू में कुंभ मेले में हुई भगदड़ का भी जिक्र किया, लेकिन उन्होंने कहा कि वह इसका बचाव नहीं कर रहे हैं.

सिद्धारमैया ने कहा, "इस तरह की कई भगदड़ें हुई हैं. इससे भी बदतर घटनाएं हुई हैं. मैं इसका बचाव नहीं कर रहा हूं. यह कुंभ मेले में भी हुआ था. कुंभ मेले में करीब 50-60 लोग मारे गए थे." जनवरी में प्रयागराज में महाकुंभ मेले में भीषण भगदड़ मच गई थी जिसमें 30 लोग मारे गए थे और 60 घायल हो गए थे.

मुख्यमंत्री ने इस बात पर भी जोर दिया कि स्टेडियम में कार्यक्रम का आयोजन क्रिकेट एसोसिएशन ने किया था, न कि राज्य सरकार ने हालांकि पुलिस सहायता उपलब्ध कराई गई थी. उन्होंने कहा, सरकार ने केवल अनुमति दी और सुरक्षा के लिए पूरे बेंगलुरु पुलिस बल को तैनात किया. हमने स्टेडियम में कार्यक्रम आयोजित नहीं किया. उन्होंने कहा, "विधानसभा के सामने एक लाख से ज़्यादा लोग जमा हुए, लेकिन शुक्र है कि वहां कोई अप्रिय घटना नहीं हुई.