Jammu Kashmir: जम्मू के कठुआ में सेना के जवानों पर हुए हमले में एक बड़ी खबर सामने आई है. सोमवार को हुए आतंकी हमले में सेना के 5 जवान शहीद हो गए हैं. सेना के एक अधिकारी ने बताया कि इलाके में इलाके में ऑपरेशन अभी भी जारी है. आतंकियों ने सेना की गाड़ी को निशाना बनाया था. इस हमले में पहले चार जवानों के घायल होने की खबर सामने आई थी. अब सामने आ रही जानकारी के अनुसार, आतंकी हमले में पांच जवान शहीद हो गए हैं. इसके अलावा हमले में चार जवान घायल भी हुए हैं जिनका सेना के अस्पताल में इलाज चल रहा है.
#UPDATE | One more jawan has succumbed to his injuries. Total death toll in Kathua terror attack rises to 5. Counter terrorist operations still going on in the area: Defence officials https://t.co/fowHeKURFU
— ANI (@ANI) July 8, 2024
इस घटना को लेकर एक रक्षा अधिकारी ने कहा, "कठुआ के माचहेड़ी इलाके में हुए आतंकी हमले में भारत माता के चार जवान शहीद हो गए है. चार जवान घायल भी हुए हैं. हमले के बाद हुई इस मुठभेड़ में इतने ही जवान घायल हुए हैं. जवानों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है.
#UPDATE | Four Indian Army soldiers have been killed while an equal number are injured in the terrorist attack in Machedi area of Kathua. The firefight between troops and the terrorists is on. More details awaited: Defence officials https://t.co/IfGjVDT9rx— ANI (@ANI) July 8, 2024
आतंकियों ने सेना पर हमला ऐसे समय किया जब पुलिस और सुरक्षा बलों की टीम मचहेड़ी क्षेत्र में तलाशी अभियान चला रही थी. यह इलाका भारतीय सेना के 9 कोर के अंतर्गत आता है. सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकियों ने उन पर गोलीबारी की. इलाके में सेना के और जवानों को भेजा गया है.
जम्मू कश्मीर में बीते दो दिन के भीतर सेना पर दूसरा आतंकी हमला है. रविवार की सुबह आतंकियों ने राजौरी जिले के मंजाकोट इलाके में एक आर्मी कैंप पर हमला किया था. इस हमले में एक जवान घायल हो गया था. जवानों के एक्शन के बाद आतंकी जंगल के रास्ते भाग गए. सेना और पुलिस का सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं. इस हमले में भी सेना का एक जवान घायल हो गया था.
वहीं दूसरी ओर इस हमले के बाद कुछ घंटों बाद चिनिगाम गांव में गोलीबारी की एक घटना हुई थी. यहां सेना को लश्कर समूह के बारे में जानकारी प्राप्त हुई थी. इसके बाद सुरक्षाबल इलाके में पहुंच गए थे. सुरक्षाबलों ने इलाके में पहुंचकर तलाशी अभियान चलाया. इस बीच सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई.