'IAS कोचिंग में 3 मौत, मालिक-कोऑर्डिनेटर अरेस्ट...' असली जिम्मेदार कौन?

दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर के राउ IAS कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भर जाने भरने और बिल्डिंग में पावर कट के कारण बेसमेंट में बनी लाइब्रेरी का बायोमेट्रिक गेट जाम हो जाने की वजह से स्टूडेंट अंधेरे में लाइब्रेरी के अंदर फंस गए. इस दौरन बेसमेंट में 10-12 फीट पानी भर गया. जहां डूबने से 3 स्टूडेंट की मौत हो गई. वहीं 14 छात्रों को रेस्क्यू किया गया. अब पुलिस ने कोचिंग मालिक अभिषेक गुप्ता और कोऑर्डिनेटर देशपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. इन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है.

Social Media
India Daily Live

सेंट्रल दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर स्थित राव IAS स्टडी सर्कल में बीते शनिवार रात हुए हादसे में तीन स्टूडेंट्स की मौत हुई. अगले दिन यानी रविवार को इनकी पहचान श्रेया यादव, तान्या सोनी और नेविन डाल्विन के रूप में हुई है. वहीं अब इस मामले में पुलिस ने सख्ती बरतते हुए राजेंद्र नगर थाने में गैर इरादतन हत्या, लापरवाही के कारण मौत, बिल्डिंग के रखरखाव में लापरवाही, जानबूझकर चोट पहुंचाने की धाराओं में केस दर्ज करके कोचिंग सेंटर के मालिक और गुड़गांव निवासी अभिषेक गुप्ता और को-ऑर्डिनेटर देशपाल गुप्ता को गिरफ्तार किया है. इन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. एफआईआर में साफ लिखा है कि पानी की निकासी का उचित प्रावधान इंतजाम न होने से बेसमेंट में अचानक पानी भर गया और उसमें डूबने से तीनों की मौत हो गई.

सामने आए मामले से पता चलता है कि MCD ने अगस्त 2021 में कोचिंग सेंटर की इमारत को कंप्लीशन सर्टिफिकेट दिया था. उसमें बताया गया है कि ग्राउंड फ्लोर के नीचे बनी स्टिल्ट पार्किंग और उसके नीचे बने बेसमेंट का इस्तेमाल गाड़ियों की पार्किंग और स्टोरेज के लिए होगा लेकिन उसकी जगह यहां लाइब्रेरी चल रही थी. दिल्ली फायर सर्विस ने 9 जुलाई को ही इस बिल्डिंग की NOC तीन सान के लिए रिन्यू की थी.

बेसमेंट में अवैध तरीके से चल रही थी लाइब्रेरी

खबरों के मुताबिक किशोर सिंह कुशवाह नाम के छात्र ने पिछले महीने 26 जून को ऑनलाइन शिकायत देकर बताया था कि इस कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में अवैध तरीके से लाइब्रेरी चलाई जा रही है. जिसकी वजह से कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है लेकिन एमसीडी वाले ने कोई कार्रवाई नहीं की. अब इस हादसे बाद कोचिंग संचालकों ने जांच में सहयोग की बात कही है. वहीं इस हादसे पर सियासत भी खूब हो रही है. राजधानी दिल्ली में इस हादसे के बाद से बीजेपी और AAP आमने सामने हैं. 

पूरे मामले पर दिल्ली के LG वीके सक्सेना एक्टिव

वहीं इस पूरे मामले में दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना ने सिविल सेवा के तीन अभ्यर्थियों की मौत पर दुख जताते हुए  डिविजनल कमिश्नर से इस घटना के सभी पहलुओं को शामिल करते हुए मंगलवार तक रिपोर्ट सौंपने को कहा है.