ताजा हालातों से पूरा नहीं होगा 2047 तक विकसित भारत बनने का सपना, क्या करना होगा? जान लीजिए
भारत को 2047 तक 'विकसित' बनने के लिए अपनी प्रति व्यक्ति आय को $2,760 से बढ़ाकर $14,375 से अधिक करना होगा, जिसके लिए अगले 20 वर्षों तक सालाना 8% की जीडीपी ग्रोथ जरूरी है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल 2022 में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश को 2047 तक 'विकसित भारत' बनाने का महासंकल्प दिया था. वर्तमान में आजादी के 100 साल पूरे होने में 21 वर्ष का समय शेष है. संयुक्त राष्ट्र के आंकड़ों के अनुसार, दुनिया में केवल 37 देश ही विकसित श्रेणी में आते हैं, जिनमें एशिया से सिर्फ जापान और साउथ कोरिया शामिल हैं. भारत के लिए इस विशेष क्लब में जगह बनाना एक ऐतिहासिक आर्थिक बदलाव की मांग करता है.
क्या है पैमाना और भारत की मौजूदा स्थिति?
वर्ल्ड बैंक देशों की आर्थिक स्थिति को प्रति व्यक्ति आय (Per Capita Income) के आधार पर चार श्रेणियों में बांटता है. भारत वर्तमान में 'लोअर मिडिल इनकम' (Lower Middle Income) वर्ग में आता है, जहां प्रति व्यक्ति सालाना आय $2,760 (लगभग ₹2.63 लाख) है. इसका अर्थ यह है कि एक औसत भारतीय महीने में केवल 21 से 22 हजार रुपये ही कमा पाता है. भारत की अर्थव्यवस्था का आकार बड़ा होने के बावजूद विशाल आबादी के कारण प्रति व्यक्ति आय का यह स्तर विकसित देशों से काफी पीछे है.
Also Read
इसके साथ ही, भारत को अगले दो दशकों तक लगातार 8% की वार्षिक आर्थिक विकास दर (GDP Growth Rate) बनाए रखनी होगी, जो कि एक बड़ी चुनौती है.