T20 World Cup 2026

1983 विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा रहे टीएमसी नेता कीर्ति आजाद की पत्नी का निधन

टीएमसी नेता और 1983 विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा रहे कीर्ति आजाद की पत्नी पूनम झा आजाद का सोमवार को निधन हो गया. वह लंबे समय से गंभीर रूप से बीमार थी. परिवार ने उन्हें बचाने की हर संभव कोशिश की लेकिन वह जिंदगी की जंग हार गईं.

@KirtiAzaad
India Daily Live

Kirti Azad Wife Passes Away: 1983 विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा रहे पूर्व क्रिकेट और टीएमसी नेता कीर्ति आजाद की पत्नी का सोमवार को निधन हो गया. कीर्ति आजाद ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी. उन्होंने लिखा, 'मेरी पत्नी पूनम अब नहीं रहीं. उन्होंने दोपहर 12:40 बजे स्वर्ग के लिए प्रस्थान किया. आप सभी की संवेदनाओं का आभारी हूं.'

AIMIM प्रमुख ने जताया दुख
 AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कीर्ति आजाद की पत्नी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है. आपके प्रति मेरी संवेदनाएं. आपकी पत्नी के निधन पर ईश्वर आपको धैर्य और शक्ति प्रदान करें'

उन्होंने ट्वीट कर लिखा, 'यह जानकर बहुत दुख हुआ की सांसद और विश्व कप विजेता क्रिकेटर कीर्ति आजात की पत्नी पूनम झा आजाद अब नहीं रहीं. मैं पूनम को लंबे समय से जानती थी. मैं यह भी जानती थी कि पिछले कुछ सालों से वह बहुत बीमार थीं. कीर्ति और उनके परिवार ने उनकी देखभाल में कोई कसर नहीं छोड़ी और उनके लिए अंतिम समय तक लड़े. कीर्ति और उनके परिवारजनों के लिए मेरी हार्दिक संवेदनाएं. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें.'

पूनम झा आजाद के बारे में...
पूनम झा खुद एक नेता थीं. साल 2017 में कांग्रेस में शामिल होने से पहले वह आम आदमी पार्टी की सदस्य थीं. दो साल बाद उनके पति कीर्ति आजाद भी कांग्रेस में शामिल हो गए थे. हालांकि साल 2021 में उन्होंने टीएमसी की सदस्यता ले ली थी. 

कीर्ति आजाद स्वतंत्रता सेनानी और नेता भागवत झा आजाद के परिवार से ताल्लुक रखते थे. ऑल राउंडर कीर्ति आजाद ने 1981 से 1986 के बीच भारत के लिए 7 टेस्ट मैच, 25 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच खेले.

कीर्ति और पूनम के दो बच्चे सूर्यवर्धन और सौम्यवर्धन हैं. सूर्या ने दिल्ली के लिए अंडर-17 और अंडर-19 और अंडर-22 लेवल तक खेला है जबकि सौम्य ने दिल्ली के लिए अंडर-15 और अंडर-17 खेला है.