यूट्यूब से कितनी कमाई करते हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी? जानिए पूरा सच
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यूट्यूब चैनल दुनिया में सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले नेताओं में शामिल है. आइए जानते हैं कि वह अपने यूट्यूब चैनल से हर साल कितनी कमाई करते हैं.
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दुनिया के सबसे प्रभावशाली नेताओं में से एक हैं. उनके आधिकारिक यूट्यूब चैनल (@narendramodi) पर 3.1 करोड़ (31.4 मिलियन) से भी अधिक सब्सक्राइबर्स हैं और उनके वीडियो को अरबों बार देखा जा चुका है.
यूट्यूब से कितना कमाते हैं पीएम
अक्सर सोशल मीडिया और एनालिटिक्स वेबसाइट्स पर पीएम मोदी के चैनल से लाखों डॉलर की अनुमानित आय का दावा किया जाता है. लेकिन असल में, यह एक आधिकारिक सरकारी-राजनैतिक प्लेटफॉर्म है. भारत सरकार और प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ऐसे आधिकारिक चैनलों पर विज्ञापन (Monetization) की अनुमति नहीं देते हैं. इसलिए इस चैनल से कोई व्यक्तिगत आय नहीं होती.
चैनल का मुख्य उद्देश्य
इस चैनल का उपयोग कमाई के लिए नहीं, बल्कि देश और दुनिया के नागरिकों तक सीधे सूचना पहुंचाने के लिए किया जाता है. इसके जरिए प्रधानमंत्री के भाषण, सरकारी योजनाओं की घोषणाएं, अंतरराष्ट्रीय दौरे और 'मन की बात' जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रमों का सीधा प्रसारण किया जाता है.