'लालू यादव ने रचाया चक्रव्यूह... और फंस गए नीतीश कुमार', गिरिराज सिंह ने बिहार के सियासी घमासान पर कसा तंज
यह बातें गिरिराज सिंह रविवार को भाजपा की ओर से विकसित भारत संकल्प यात्रा और पीएम मोदी की मन की बात में भाग लेने के लिए जाते वक्त कहीं.
नई दिल्लीः बिहार की राजनीति में चल रहे भूचाल के बीच केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा है कि लालू यादव के चक्रव्यू में बिहार के सीएम नीतीश कुमार पूरी तरह से फंस गए हैं. उन्होंने कहा कि लालू यादव अपने बेटे तेजस्वी यादव को बिहार का सीएम बनाने चाहते हैं. इसीलिए ये पूरी पटकथा लिखी गई है.
ललन सिंह के लालू यादव से संपर्क पर उठाए सवाल
केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार ने ललन सिंह को राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से हटाकर जदयू को डूबने से बचाया है. उधर लालू की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल को सत्ता में आने के लिए बस कुछ और विधायकों की जरूरत है. इसी बीच विजेंद्र प्रसाद यादव और ललन सिंह का लालू के संपर्क में आना, इस बात का संकेत है कि नीतीश कुमार अब कुछ दिन के सीएम हैं.
INDIA गठबंधन पर गिरिराज सिंह ने साधा निशाना, कहा- सभी भ्रष्टाचारी
एक स्थानीय मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि यह बातें गिरिराज सिंह रविवार को भाजपा की ओर से विकसित भारत संकल्प यात्रा और पीएम मोदी की मन की बात में भाग लेने के लिए जाते वक्त कहीं. बता दें कि बिहार के बेगूसराय से गिरिराज सिंह सांसद हैं. इसके साथ ही गिरिराज सिंह ने विपक्ष के I.N.D.I.A गठबंधन पर जुबानी हमला किया. कहा कि इंडिया गठबंधन पूरी तरह से भ्रष्टारियों का ग्रुप है.