menu-icon
India Daily

रात में देर से खाना खाते हैं? एक्सपर्ट से जानिए कैसे बिगड़ती है सेहत

जब हम सोने से ठीक पहले भोजन करते हैं तो शरीर ठीक से पाचन नहीं कर पाता. खाना पेट में लंबे समय तक रह जाता है, जिससे एसिड बनता है. यूनिवर्सिटी ऑफ रोचेस्टर मेडिकल सेंटर के अनुसार इससे एसिड रिफ्लक्स की समस्या बढ़ जाती है. सीने में जलन, खट्टी डकार, गले में असुविधा और नींद खराब होना आम लक्षण हैं.

antima
Edited By: Antima Pal
रात में देर से खाना खाते हैं? एक्सपर्ट से जानिए कैसे बिगड़ती है सेहत
Courtesy: Pinterest

Side Effects Of Eating Late At Night: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में कई लोग रात को 10, 11 या उससे भी देर से खाना खाते हैं. ऑफिस का काम, नेटफ्लिक्स या मोबाइल देखते हुए खाना खाना आम बात हो गई है. लेकिन डाइट एक्सपर्ट्स चेतावनी देते हैं कि यह आदत आपकी सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकती है.

देर रात खाने के नुकसान

जब हम सोने से ठीक पहले भोजन करते हैं तो शरीर ठीक से पाचन नहीं कर पाता. खाना पेट में लंबे समय तक रह जाता है, जिससे एसिड बनता है. यूनिवर्सिटी ऑफ रोचेस्टर मेडिकल सेंटर के अनुसार इससे एसिड रिफ्लक्स की समस्या बढ़ जाती है. सीने में जलन, खट्टी डकार, गले में असुविधा और नींद खराब होना आम लक्षण हैं.

डायबिटीज वाले लोगों के लिए ज्यादा खतरा

डायबिटीज के मरीजों को देर रात खाना और भी नुकसानदायक होता है. अनियमित समय पर खाने से ब्लड शुगर का स्तर अचानक बढ़ या घट सकता है. इससे नींद ठीक से नहीं आती और अगले दिन थकान, चिड़चिड़ापन और भूख का असामान्य अहसास होता है. एक्सपर्ट्स कहते हैं कि डायबिटीज या एसिडिटी की समस्या वाले लोगों को रात का खाना सोने से कम से कम 2-3 घंटे पहले खत्म कर लेना चाहिए.

स्वस्थ लोगों पर क्या असर?

अगर आप पूरी तरह स्वस्थ हैं तो कभी-कभी देर से खाना खाना बहुत बड़ी समस्या नहीं है. लेकिन इसे रोज की आदत बना लेना वजन बढ़ने, पाचन संबंधी दिक्कतों और मेटाबॉलिज्म धीमा होने का कारण बन सकता है. कई बार लोग भूख की बजाय बोरियत या तनाव में खाना खाते हैं, जो बिल्कुल सही नहीं है.

रात में भूख लगे तो क्या करें?

हल्का कुछ खाएं जैसे दही, एक मुट्ठी बादाम, केला या गर्म दूध.

भारी तला-भुना, मसालेदार, मीठा या जंक फूड से पूरी तरह बचें.

रात का खाना रात 8 बजे तक खत्म करने की कोशिश करें.

अगर रात में काम ज्यादा है तो शाम को हेल्दी स्नैक्स का इंतजाम रखें.

एक्सपर्ट सलाह

डाइटिशियन कहते हैं कि भोजन का समय तय रखना बहुत जरूरी है. रात देर से खाने की आदत को धीरे-धीरे बदलें. शुरुआत में रात का डिनर थोड़ा पहले शिफ्ट करें. अच्छी नींद, सही पाचन और पूरे दिन एनर्जी बरकरार रखने के लिए समय पर खाना सबसे अच्छा तरीका है.